logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Mercapsol process
मर्केप्साल प्रक्रम: एक पुनर्योजी प्रक्रम जिससे मर्केप्टन का निष्कर्षण किया जाता है। इसमें विलेयतावर्धक के रूप में क्रिसॉल से युक्त जलीय सोडियम (या पौटेशियम) हाइड्रॉक्साइड प्रयोग किया जाता है।

Mercaptan
मर्केप्टन: कुछ अपरिष्कृत पदार्थों में पाए जाने वाले दुर्गधयुक्त अवांछनीय कार्बनिक गंधक यौगिक।

Mercurisation test
पारदीकरण परीक्षण: पेट्रोलियम तेल में असंतृप्त हाइड्रोकार्बन की उपस्थिति दर्शाने वाला परीक्षण जिसमें मरक्यूरिक ऐसीटेट का प्रयोग होता है।

Mesozoic
मध्यजीवी: देखिए-geological age के अंतर्गत

Meta-xylene: (1, 3 dimethyl benzene)
मेटा-जाइलीन: नेफ्थेन-पेट्रोलियम प्रभाजों से उत्प्रेरणी पुनः संभावन द्वारा बनाया गया रंगहीन द्रव। इसका उपयोग आइसोथैलिक अम्ल के निर्माण में तथा विलायक के रूप में होता है।

Methane
मेथेन: एक हल्की गंधहीन ज्वलनशील गैस (CH4) जो प्राकृत गैस का मुख्य संघटक है।

Methane carboxylic acid
मेथेन कार्बोक्सिलिक अम्ल: देखिए-acetic acid

Methane series
मेथेन श्रेणी: विवृत श्रृंखला वाली संतृप्त हाइड्रोकार्बन की एक समजात श्रेणी जिसका सामान्य सूत्र CnH2n+2 है। मेथेन इस श्रेणी का प्रथम सदस्य है।

Methanol
मेथेनॉल: देखिए-methyl alcohol

Methyl acetic acid
मथिल ऐसीटिक अम्ल: देखिए-propionic acid


logo