बीजाणुधानी जिसमें गुरूबीजाणु (मेगास्पोर) उत्पन्न होते हैं।
Megaspore
गुरूबीजाणु
विषम बीजाणु वाले पौधों का बड़ा बीजाणु जो मादा युग्मकोद्भिद का विकास करता हैं।
Megasporogenesis
गुरूबीजाणुजनन
गुरूबीजाणु मातृकोशिका से गुरू बीजाणु उत्पन्न होने की प्रक्रिया।
Megasporophyll
गुरूबीजाणुपर्ण
वह पत्ती अथवा पत्ती जैसी संरचना जिस पर गुरूबीजाणुधानी उत्पन्न होती हैं।
Meiocyte
अर्धसूत्री कोशिका
अर्धसूत्री विभाजन की क्षमता रखने वाली कोशिका।
Meiosis
मियोसिस, अर्धसूत्री विभाजन
वह प्रक्रिया जिसके द्वारा द्विगुणित जनन कोशिकाए अगुणित लिंग कोशिकाए बनाने के लिए विभाजित होती हैं।
Mendel's Laws
मेन्डेल-नियम
ग्रेगर जोन मेन्डेल (1866) द्वारा प्रतिपादित जीव वंशागति के नियम जो इस प्रकार हैः
1. विसंयोजन नियम (लॉ ऑफ सैग्रीगेशन) - लक्षण विशेष पहली पीढ़ी में छिप जाने पर भी बाद की पीढियों में प्रकट हो जाते हैं।
2. स्वतंत्र अपव्यूहन का नियम (लॉ ऑफ इन्डिपेंडेन्ट ऐसोर्टमेंट) - दो या अधिक लक्षणों के जोड़ों के संकरण में प्रत्येक जोड़ा कारक स्वतंत्र रूप से स्थानान्तरित होता हैं।
Mendelism
मेन्डेलवाद
मेन्डेल द्वारा प्रतिपादित आदारभूत वंशागत नियम एवं नवीन संकल्पनाएं।
Mentha Arvensis
मेंथा आर्वेनिसस
मेंथा की एक जाति जिसका सामान्य नाम पुदीना हैं।
Mericarp
फलांशक
किसी शुश्क, स्फुटनशील फल का एकबीजीय अस्फुटनशील भाग, जैसे धनिया की फांक।