logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Logic
तर्कशास्त्र तर्क या अनुमान क व्यवस्थित ढंग से अध्ययन करने वाला शास्त्र, जिसकी दो शाखाएँ हैं : निगमनात्मक तर्कशास्त्र और आगमनात्मक तर्कशास्त्र।

Logical Addition
तार्किक योग यदि क और ख दो व्यावर्तक वर्ग हैं तो `या तो क या ख` इन दो वर्गों का `तार्किक योगफल` (प्रतीकात्मक रूप में, `क + ख`) कहलाता है और इस प्रकार इन दोनों को मिलाने की संक्रिया `तार्किक योग`।

Logical Atomism
तार्किक परमाणुवाद बर्ट्रेड रसल का सिद्धांत जिसमें गणितीय तर्कशास्त्र की भाषा को आदर्श माना गया है और विश्व को परमाणु प्रतिज्ञाप्तियों (atomic propositions) के द्वारा व्यक्त सरलतम तथ्य (एक सरल गुणधर्म या संबंध के द्वारा विशिष्ट विशेषों) माना गया है। यह एक प्रकार का बहुतत्ववाद है और इसका नामकरण स्वयं रसल ने किया है।

Logical Calculus
तर्ककलन गणित के अनुकरण पर रचा गया आधुनिक प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र।

Logical Constant
तार्किक अचर, तार्किक स्थिरांक तार्किक संकारकों के लिए प्रयुक्त प्रतीकों में से कोई एक, जैसे '---', 'V', →, ↔, ←, x, כ।

Logical Constructionism
तार्किक संरचनावाद ओकम (Occam) के लाघव - न्याय से मिलता - जुलता बर्ट्रेंड रसल का वह सिद्धांत कि विज्ञान के व्याख्याकार और दार्शनिक को सत्ताओं की कल्पना के स्थान पर तार्किक संरचनाओं का उपयोग करना चाहिए : किसी वस्तु 'व' को वस्तु 'य' से बनी तार्किक रचना कहने का तात्पर्य यह है कि व-विषयक कथनों का य-विषयक कथनों मे अनुवाद किया जा सकता है और य, व की अपेक्षा अधिक आधारभूत प्रकार की सत्ता है।

Logical Definition
तार्किक परिभाषा किसी पद की वह परिभाषा जिसमें उसके गुणार्थ का तार्किक नियमों के अनुसार पूरा और स्पष्ट कथन किया गया हो।

Logical Division
तार्किक विभाजन किसी जाति या बड़े वर्ग का उसकी उपजातियों या छोटे वर्गों में तार्किक नियमों के अनुसार विभाजन।

Logical Empiricism
तार्किक इंद्रियानुभववाद `वियना सर्कल` (Vienna Circle) के दार्शनिकों द्वारा विकसित सिद्धांत जो `लॉजिकल पॉजिटिविज्म` के नाम से अधिक प्रसिद्ध है। इसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण और सहयोग पर बल दिया गया है, जो बातें अनुभव द्वारा सत्यापनीय नहीं हैं उन्हें अर्थहीन माना गया है, तत्वमीमांसा - विरोधी दृष्टिकोण अपनाया गया है, तथा भाषा का तार्किक विश्लेषण दर्शन का मुख्य कार्य बताया गया है।

Logical Multiplication
तार्किक गुणन यदि क (`जैसे प्रोफेसर`) और ख (`जैसे हँसोड़`) दो वर्ग हैं और हम ऐसे व्यक्तियों को छाँटना चाहें जो इन दोनों वर्गों में शामिल हों (`हँसोड़ प्रोफेसर`) तो छाँटने की यह संक्रिया `तार्किक गुणन` कहलाती है और इसका फल `तार्किक गुणनफल`, जिसे प्रतीकात्मक रूप में `क x ख` अथवा `कख` लिखा जाता है।


logo