logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Legume (pod)
फली, शिंब
साधारण, शुष्क, स्फुटनशील, फल, जो एक ही स्ऱीकेसर से परिवर्धित होता हैं और परिपक्व हो जाने पर पृष्ठीय और अभ्यक्ष दोनों ही सीवनों पर लंबाईवार दो बराबर भागों में फट जाता है। उदाहरण - मटर की फली।

Lemon
नींबू
रूटेसी कुल के पौधे सिट्रस लिमोनिया का सामान्य नाम।

Lens Esculenta
लेन्स एस्कुलेन्टा
लैन्स की एक जाति (स्पीशीज) जिसे सामान्य भाषा में मसूर कहते हैं।

Lenticel
वातरंध्र
काष्ठिल तने आदि पर का छोटा सा सामान्यतः उभरा हुआ रन्ध्र जिसके द्वारा गैसीय विनिमय होता हैं।

Lentil
मसूर
लेग्यूमिनोसी कुल (पैपिलिओनेटी उपकुल) के पादप लेन्स एस्कुलेन्टा का सामान्य नाम।

Leptotene
तनुपट्ट, तनुसूत्र, लेप्टोटीन
अर्धसूत्रण पूर्वावस्था की पहली स्थिति जिसमें गुणसूत्र सूक्ष्मदर्शी में अयुग्मित धागे जैसी संरचना में दिखाई पड़ते हैं।

Leucas Aspera
ल्यूकस एस्पेरा
लैबिएटी कुल के वंश ल्युकस की एक जाति का वानस्पतिक नाम।

Leucoplast
अवर्णीलवक
लवक जिनमें रंगहीन वर्णक होते हैं।

Lever Mechanism
उत्तोलक क्रियाविधि
बीज वितरण की एक विधि जिसमें फल का डंठल उत्तोलक (लीवर) की तरह काम करता हैं।

Life History
जीवन वृतान्त
जीव की युग्मनजी (जाइगोटिक) एक कोशिकीय अवस्था से पुनरूत्पत्ति तक होने वाले समस्त परिवर्तनों का विवरण।


logo