logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Jus civile
सिविल विधि, सिविल क़ानून, जस सिवीले 1. रोम का क़ानून अथवा रोमन क़ानूनों से व्युत्पन्न क़ानून। 2. व्यक्तियों पर लागू होने वाले राज्यकृत क़ानून जो प्राकृतिक क़ानून से भिन्न होते हैं परंतु उनके प्रतिकूल नहीं।

Jus gentium
1. वैदेशिक क़ानून, विदेशियों का क़ानून, 2. अंतर्राष्ट्रीय विधि, जस जेंशियम 1. रोमन नागरिकों के विदेशियों के साथ और विदेशियों के आपसी संसर्ग से संबंधित नियम। 2. स्वतंत्र राज्यों के आपसी व्यवहार अथवा संसर्ग को नियमित करने वाली नियमावली।

Jus naturale
नैसर्गिक विधि, प्राकृतिक नियम, जस-नैचुरल मानव विवेक से उद्भूत नियम या विधि जो संस्थापित विधि के अभाव में या उसके अलावा मानव आचरण और समाज पर स्वभावतः ही लागू होते हैं। इसका कारण यह है कि ये मानव प्रकृति के अनुरूप होते हैं।

Jus soli
जन्मभूमि-संबंधी नियम, जस सोली विधि का एक सिद्धांत जिसके अंतर्गत किसी व्यक्ति की नागरिकता उसके जन्मस्थान अथवा जिस देश में वह उत्पन्न हुआ है, उससे निर्धारित होती है। यह सिद्धांत ग्रेट ब्रिटेन, संयुक्त राज्य अमेरिका तथा बहुत-से अन्य देशों में नागरिकता का आधार है।

Just sanguinis
रक्त संबंधी नियम, जस सेंग्विनिस वह सिद्धांत जिसके अनुसार नागरिकता के निर्धारण का आधार व्यक्ति का जन्मस्थान न होकर उसके मातापिता की नागरिकता होता है।


logo