अंतर्राष्ट्रीय कापीराइट
वर्ने 1886 - 1908 के नियमों के अधीन जो लेखक, कलाकार इत्यादि अंतर्राष्ट्रीय कापीराइट संघ के सदस्य हैं उन्हें दिए गए सामान्य कापीराइट विशेषाधिकार।
interpolating digit
अंतर्वेशक अंक
देखिए 'emptying substantive digit'
intra array phase relation
अंतरा पंक्ति कला संबंध
सम्मिश्र पंक्ति वियोजक के पंक्ति वियोजकों का आपसी संबंध।
intra class phase relation
अंतर-वर्ग कला संबंध
सम्मिश्र वर्ग के घटक वर्गों का आपसी संबंध।
intra facet phase relation
अंतरामुख कला संबंध
सम्मिश्र वियोजक के वियोजकों का आपसी संबंध।
inverted heading
विपर्यस्त शीर्षक
विषय शीर्षक जिसमें शब्दों की सामान्य व्यवस्था को बदल दिया जाए जैसे मनोविज्ञान, प्रयोगात्मक।
irremovable attachment
अवर्जनीय अनुबंध
प्रदत्त नाम के साथ जुड़े कुछ शब्द जो सामान्यतः नाम होते हैं और अवर्जनीय अनुबंध के रूप में सदा प्रदत्त नाम के साथ लिए जाते हैं।
isolate
वियोजक, व्यावर्तक
वियोजक भाव या वियोजक शब्द बताने के लिए सामान्य शब्द।
issue record
(पुस्तक) निर्गम अभिलेख
पुस्तकालय का वह अभिलेख, जिससे यह ज्ञात हो कि किस प्रलेख या पुस्तक को किस सदस्य ने लिया है और वह किस तिथि तक देय हैं।
identifier
अभिनिर्धारक
वह लेबल, जिसके द्वारा निवेश/बहिर्वेश में कोई भी फाइन की स्थिति ज्ञात की जा सके अथवा जिससे स्मृतितंत्र के किसी भी विशेष स्थान को ज्ञात किया जा सके।