logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Interphase / Interkinesis/ Intermitosis
विभाजनांतराल अवस्था
सूत्री विभाजन (माइटोसिस) या अर्धसूत्री विभाजन (मीयोसिस) में दो विभाजनों के बीच केन्द्रक की निष्क्रिय अवस्था जब वह विभाजन नहीं करता।

Intine
अंतःचोल
पराग-कण तथा कुछ बीजाणुओं की बाहरी दीवार की भीतरी परत।

Intracellular
अंतःकोशिकीय
कोशिका के भीतर स्थित, जैसे अन्तः कोशिकीय कवक तन्तु।

Introrse
अंतर्मुखी
पुष्प केन्द्र की ओर होने वाला परागकोश का स्फुटन।

Inulase
इनूलेस
इनुलिन को एक प्रकार की शर्करा में परिवर्तित करनेवाला एन्जाइम।

Inulin
इनुलिन
कुछ पौधों में पाये जाना वाला मंड से मिलता जुलता एक रासायनिक पदार्थ जो इनुलेस के प्रभाव से शर्करा में परिवर्तित हो जाता हैं।

Inversion
प्रतिलोमन, प्रतीपन, व्युत्क्रमण
जीनों का क्रम उल्टा हो जाना या किसी एक गुणसूत्र का ऐसा पुनर्गठन जिसमें उसका एक खण्ड टूटकर उसी गुणसूत्र में उल्टे क्रम से लग जाता हैं।

Invertase
इनवर्टेस
अनेक पौधों में पाये जाना वाला एक एन्जाइम जो इक्षु शर्करा का जलविश्लेषण (हाइड्रोलिसिस) करता हैं।

In Vitro
पात्रे
जीव के बाहर कृत्रिमतया नियंत्रित स्थितियों में किए गए अध्ययन।

In Vivo
जीवे
जीव के अंतर्गत किए गए अद्ययन।


logo