logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Genetic diversity
आनुवंशिक विविधता किसी प्राकृतिक जनसंख्या में जीनप्ररूपी विषमयुग्मजता, बहुरूपता अथवा आनुवंशिक विभिन्‍नता का वैविध्य तथा उसका रख - रखाव।

Genetic engineering
आनुवंशिकी इंजीनियरी जीनों के नए संयोजनों अथवा अनुक्रमों की रचना के उद्‍देश्य से किसी जीव की आनुवंशिक सरंचना में कृत्रिम उपायों द्‍वारा परिवर्तन।

Genetic risk
आनुवंशिक जोखिम किसी जोखिम के प्रभाव क्षेत्र में आने के कारण उसके वंशागत आनुवंशिक प्रतिकूल प्रभाव।

Genetics
आनुवंशिकी जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें आनुवंशिकता तथा विभिन्‍नता का अध्ययन किया जाता है।

Genome
संजीन, जीनोम गुणसूत्रों और जीवों का पूर्ण समुच्‍चय जो जनक से एक इकाई के रूप में वंशागत होता है।

Genotoxicity
जीन आविषालुता किसी भौतिक या रासायनिक अभिकर्मक द्‍वारा आनुवंशिक पदार्थों की क्षति होना।

Geochronology
भूकालानुक्रम भूविज्ञान और मौसम विज्ञान की घटनाओं का समय - सापेक्ष अध्ययन।

Geographic environment
भौगोलिक पर्यावरण किसी क्षेत्र विशेष की प्राकृतिक परिघटनाएं जैसे - मौसम, वर्षा, तापमान परास, बाढ़, सूखा, मृदा, स्थलाकृति, आदि, जो किसी जाति के उद्‍भव और विकास या परिवर्धन और जीवन को प्रभावित करती हैं।

Geographic information system
भौगोलिक सूचना तंत्र भौगोलिक रूप से संदर्भित सूचना के प्रदर्शन एवं परिचालन में सक्षम कंप्यूटरीकृत सूचना तंत्र।

Geographical isolation
भौगोलिक पार्थक्य, भौगोलिक विलगन वह भौगोलिक पृथक्‍करण जिसमें समष्‍टियों के बीच किसी अवरोध जैसे पर्वत, झील, नदी आदि के कारण जीन - विनिमय अथवा निषेचन नहीं हो पाता।


logo