logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Genus
जीनस, वंश
समान लक्षणो वाले जीवधारियो का विशिष्ट समूह या वर्गक () जिसमें प्रायः कई जातियां (स्पीशीज) होती है। द्विपद नामावली में पहला नाम जीनस का होता जो रोमन लिपि में बड़े अक्षर से शुरू होता है।

Geological Distribution
भूगर्भीय वितरण
पृथ्वी के इतिहास में विभिन्न काल व युगों में विविध प्रकार के पौधों की उपस्थिति।

Geophilous
भूमिरागी
भूमि की सतह पर या उसके नीचे रहने वाला जीव, जैसे भू - कवका।

Geotropic
गुरूत्ववर्ती
गुरूत्वीय वर्तन (जियोट्रोपिज्म) संबंधी।

Geotropism (geotropy)
गुरूत्वीय वर्तन
एक प्रकार का अनुवर्तन 9ट्रोपिज्म) जिसमें उद्दीपन (स्टिमुलस) पृथ्वी का गुरूत्वाकर्षण बल होता है।

Germ Cell
जनन कोशिका
वह कोशिका जिससे युग्मक है।

Germination
अंकुरण
1. अनुकूल परिस्थितियां मिलने पर प्रसुप्तावस्था के पश्चात बीजरूप में भ्रूण की वृद्धि का पुनरारम्भ।
2. बीजाणु, कलिका आदि का वर्धनशील होना।

Germplasm
जननद्रव्य
जनन - कोशिकाओं में उपलब्ध समस्त आनुवंशिक सम्पदा।

Gill
गिल
छत्रकों (मशरूम्स) आदि की पतली बाजाणुधारी पट्टिकाएं जो मछलियो के गलफड़ो की तरह तहदार होती है।

Girdle
मेखला
तने के रंभ (स्टील) को घेर कर पत्ती की ओर जाने वाला संवहन पूलों का समूह।


logo