logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Vanijya Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Capitalization
पूँजीकरण
प्रतिष्ठान के प्रतिधारित लाभों और आरक्षित निधियों का बोनस शेयर जारी करके शेयरपूँजी में परिवर्तन।

Capitalized value
पूंजीकृत मूल्य
अ - प्रतिष्ठान की वार्षिक आय को किसी निश्चित (प्रायः प्रचलित) ब्याज-दर से भाग देने पर लब्ध मूल्य।
आ - अभिकलन की वह प्रक्रिया जिससे यह ज्ञात किया जाता है कि एक विशिष्ट वार्षिक आय अर्जित करने के लिए कितनी पूँजी का निवेश आवश्यक है ; उपर्यक्त पद्धति से निकलने वाली राशि।

Capital liability
पूँजीगत देयता
अ - किसी अचल परिसंपत्ति को ख़रीदने अथवा ऋण को चुकाने के लिए ओढ़ी गई दीर्घकालीन देयता।
आ - प्रतिष्ठान की निवल मालियत (net worth)।

Capital market
पूँजी-बाजार
दीर्घकालीन निवेश के लिए उपलब्ध प्रतिष्ठान सामूहिक रूप से पूँजी बाज़ार कहलाते हैं। इनमें बीमा कंपनियाँ, बचत-बैंक, निवेश बैंक, ट्रस्ट कंपनियाँ, शेयर-बाज़ार आदि सम्मिलित हैं।

Capital net worth (net worth)
निवल संपत्ति, निवल मालियत
प्रतिष्ठान की कुल परिसंपत्तियों के मूल्य में से उसकी देयताएँ घटाने के बाद जो राशि बचती है, वह प्रतिष्ठान की 'निवल संपत्ति' या 'निवल मालियत' कहलाती है।

Capital outflow
पूँजी-बहिर्गमन, पूँजी-बहिवहि
किसी देश अथवा उद्योग विशेष में लगी पूँजी को वहाँ से निकाल कर अन्य देशों अथवा उद्योगों में निविष्ट करना।
इसमें और 'पूँजी-पलायन' में यह अंतर है कि 'पूँजी-पलायन' भारी मात्रा में और पूँजी के अचानक निष्क्रमण के लिए प्रयुक्त होता है।
तुल. दे. capital inflow

Capital-output ratio
पूँजी-निर्गत अनुपात
मूल्यह्रास घटाने के बाद प्रतिष्ठान के संयंत्र और उपस्कर का जो खाता मूल्य हो, उसका और प्रतिष्ठान के उत्पाद के सकल मूल्य का अनुपात। यह पूँजी-निवेश की मात्रा के निर्धारण तथा निविष्ट पूँजी की उत्पादिता के मापन के संदर्भ में प्रयुक्त होता है।

Capital receipts
पूँजीगत प्राप्तियाँ
प्रतिष्ठान में निविष्ट नई पूँजी, जमा रक़में, कर्ज़े के रूप में प्राप्त राशियाँ अथवा अचल परिसंपत्तियों की बिक्री से प्राप्त धन।

Capital redemption
पूँजी-वापसी, पूँजी-प्रतिदान
प्रतिदेय शेयरों, डिबेंचरों, बंधपत्रों आदि की चुकौती।

Capital turnover
पूँजी-आवर्त
किसी प्रतिष्ठान द्वारा की गई बिक्री तथा उसके बॉन्डों और शुद्ध मालियत के योग का अनुपात।
समान. investment turnover


logo