logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Carapace
पृष्ठवर्म
कई प्राणियों में पीठ या पृष्ठ सतह को ढकने वाला काइटिनी अथवा अस्थिल खोल जैसी संरचना। यह अधिकांश कशेरुकियों के भ्रूणों और शिशुओं के कंकाल में प्रमुख रुप में पाया जाता है और वयस्क अवस्था आने तक उसका अधिकतर भाग हड्डी द्वारा प्रतिस्थापित हो जाता है। एलास्मोब्रैंक मछलियों का कंकाल आजीवन उपास्थि का ही बना रहता है।

Carbamate
कार्बामेट
कीटनाशकों का वह समूह जो कार्बोनिक अम्लों के व्युत्पन्नों से बना होता है और जिसके एक अणु में OCON= समूह होता है। ये कार्बामेट एस्टर कीटों और स्तनधारियों में कोलीनेस्टरेज एन्जाइम को अवरुद्ध करते हैं। ये कीटनाशकों, बरुथीनाशकों अथवा सूत्रकृमिनाशकों की भांति कार्य कर सकते हैं। उदाहरण-एल्डीकार्ब, मिथियोकार्ब, कार्बोरिल, कार्बोनेट आदि।

Carbohydrate
कार्बोहाइड्रेट
कार्बन, हाइड्रोजन और ऑक्सीजन अणुओं से बना कार्बनिक यौगिक जिसका मूलानुपाती सूत्र (CH2O)n है और जो ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। इसके अपचय से कार्बन-डाइ-ऑक्साइड, जल तथा ऊर्जा प्राप्त होते हैं। रासायनिक दृष्टि से यह एल्डिहाइडों अथवा कीटोनों का पॉलिहाइड्रॉक्सी-व्युप्तन्न यौगिक है।

Carboniferous period
कार्बनी कल्प
पृथ्वी के ऐतिहासिक कालक्रम में पेलियोज़ोइक महाकल्प का एक खंड, जिसमें पर्मियन और डिवोनी के बीच 25 करोड़ वर्ष से लेकर 20 करोड़ वर्ष पूर्व तक का समय आता है। इस कल्प में कीटों तथा सरीसृपों की शुरुआत हुई।

Carboxypeptidase
कार्बोक्सीपेप्टीडेज़
दो अग्न्याशयी प्रकिण्व (ए. और बी.) जिनके द्वारा प्रोटीन श्रृंखलाओं का जल अपघटन होता है। यह क्रिया श्रृंखला के कार्बोक्सिल सिरे पर शुरु होती है और इससे श्रृंखला के रचक ऐमीनो अम्ल एक-एक करके निकलते हैं।

Carcinogenic
कैन्सरजनी
कीटनाशी, पीड़कनाशी पदार्थ या कर्मक के कैंसर उत्पादन करने वाले गुण के लिए प्रयुक्त।

Carcinoma
कार्सीनोमा, उपकलार्बुद
उपकला कोशिका के व्यापक अनियंत्रित गुणन से उत्पन्न अर्बुद।

Cardia
जठरागम
ग्रसनी और आंत्र को जोड़ने वाला कपाटीय उपकरण।

Cardiac gland
जठर ग्रंथि
जठर में उपस्थित ग्रंथि।

Cardo
कार्डो
जंभिका (maxilla) का प्रथम अथवा निकटस्थ भाग, जो बहुत से कीटों में सिर से जुड़ा होता है।


logo