logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Xerothermic period
मरुपाती काल होलोसीन कल्प के अंतर्गत एक ऐतिहासिक कल्प जिसकी जलवायु कोष्ण - शुष्क थी।

Xerotropism
शुष्क अनुवर्तन पादपों और उनके अंगों की जल के सूखने पर होने वाली हानि से स्वयं को बचाने के लिए अपनी स्थिति को बदल सकने की प्रवृत्‍ति।

Xylophagous
काष्‍ठभक्षी ऐसे जीव जो लकड़ी को अपना भोजन बनाते हैं।

Yield
उपज 1.कृषि या वृद्‍धि के कारण प्राप्‍त फसल की कुल मात्रा। 2. किसी कुएं की विशिष्‍ट जलधारण क्षमता।

Zenotropism
भू - अपवर्तन पादप भागों का मृदा या भूमि की विपरीत दिशा मे जाने की प्रवृत्‍ति।

Zeolite
जियोलाइट जल के मृदुकरण के लिए एवं अवशोषक के रूप में उपयोग में आने वाले विभिन्‍न प्राकृतिक या संश्‍लेषित सिलिकेट।

Zeolite softener
जियोलाइट मृदुकारक ऐसी आयन - विनिमय प्रक्रिया जिसका उपयोग जल के मृदुकरण में किया जाता है। इसमें कैल्सियम और मैग्‍नीशियम के आयनों को सोडियम आयनों द्‍वारा प्रतिस्थापित कर दिया जाता है।

Zero air
शून्य वायु शुद्ध की हुई वायुमंडलीय वायु जिसमें कुल हाइड्रोकार्बनों की मात्रा 0.1 पी पी एम से कम होती है।

Zero - discharge layout
शून्य विसर्जन अभिन्यास किसी औद्‍योगिक संयंत्र का ऐसा डिजाइन जिसमें किसी भी प्रकार का बहि:स्राव न हो।

Zero drift
शून्य विस्थापन किसी उपकरण के शून्य बिंदु की किसी एक दिशा में गति जो सही शून्य से दूर होती है और इसके कारण सभी मापनों में त्रुटियों आ जाती है। पर हो सकता है कि किन्ही दो मापो के पाठ्‍यांकों में एक सा अंतर हो।


logo