logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Xanthocarpous
पीतफली पीले रंग के फलों वाला पादप।

Xanthophyll
पर्णपीत रंजक ऐसा कैरोटिनाभ वर्णक जिसके कारण पौधों में वर्णकता आ जाती है। पौधों में पोषता की कमी के कारण वे विरंजित हो जाते हैं।

Xanthophyta
जेंथोफाइटा मुख्यत: अलवण - जल और स्थलिक शैवालों का समूह जिसमें क्लोरोफिल के साथ कैरोटीनाभ वर्णक भी होता है।

Xenobiotic
आगतजीवी जीवों एवं जैव - तंत्र के लिए हानिकारक विजातीय अकार्बनिक या कार्बनिक पदार्थ जो अपनी सांद्रता (मात्रा) के अनुसार आविषी अथवा कैंसरजनी हो सकते हैं। जैसे पारा, औषध आदि।

Xerad
जेराड ऐसा पादप जो शुष्क पर्यावास में रहता है और लंबे समय तक सूखे की स्थिति को सहन कर सकता है।

Xerarch
शुष्कतारंभी शुष्क पर्यावासों से आरंभ होने वाला अनुक्रमण।

Xerarch succession
शुष्कतारंभी अनुक्रमण देखें xerarch।

Xerasium
जेरासियम जल के निकल जाने या सूखे के कारण होने वाला अनुक्रमण।

Xeric
शुष्क 1. शुष्क स्थितियों के प्रति अनुकूलित। 2. जीव को जीवित रखने के लिए न्यून आर्द्रता वाला। 3. ऐसा शुष्क पर्यावरण जिसमे आर्द्रता की उपलब्धता कम होती है। 4. आर्द्रता के बहुत कम होने के लक्षण वाला।

Xeriobole
जेरियोबोल ऐसा पादप जिसकी शुष्कता के कारण फल स्फुटित होते है और उससे उसके बीज दूर - दूर खिल जाते हैं।


logo