logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cytology
कोशिकाविज्ञान
जीवविज्ञान की वह शाखा जिसमें कोशिका की संरचना तथा उसके प्रकार्यों का अध्ययन किया जाता है। इसमें सूक्ष्मदर्शिकीय तकनीकों का विशेष रुप से उपयोग किया जाता है।

Cytolysis
कोशिकालयन
कोशिका का विलयन जिसमें कोशिका झिल्ली के विदरित होने से कोशिका अंतर्वस्तु बिखर जाती है।

Cytoplasm
कोशिकाद्रव्य
कोशिका झिल्ली के अन्दर तथा केंद्रक चारों ओर स्थित जीवद्रव्य।

Cytoplasmic inheritance
कोशिकाद्रव्यी वंशागति
वंशानुगति की वह प्रक्रिया जिसमें सूत्रकणिका अथवा हरितलवक में अवस्थित जीनों का आगामी पीढ़ी में संचारण होता है।

Cytoplasmic membrane
कोशिकाद्रव्य झिल्ली
दे.- plasma membrane

Cytoplast
कोशिकाद्रव्यक
झिल्ली से परिबदध कोशिका द्रव्य, जिसमें केंद्रक नहीं होता।

Cytoskeleton
कोशिकापंजर
सुकेंद्रकी कोशिका के कोशिका द्रव्य में प्रोटीन तंतुओं का जाल जो कोशिका-आकृति को बनाए रखने या कोशिका ओर इसके अंगकों को गति एवं संकुचनशीलता प्रदान करने में सहायक होता है।

Cytostome
कोशिकामुख
वह रंध्र जिसके द्वारा पक्ष्माभी प्राणी भोजन ग्रहण करते हैं।

Cytozoic
कोशिकाजीवी
कोशिका के भीतर रहने वाला;
जैसे स्पोरोज़ोआई पोषाणु (trophozoite)।


logo