केसनशीर्ष गैसोलीन: केसन शीर्ष गैस से, दाब, अवशोषण या प्रशीतन द्वारा निष्कर्षण से प्राप्त गैसोलीन।: देखिए-natural gasoline भौं।
Casing shoe
आवरक त्राण: आवरण के निचले भाग में लगी इस्पात स्लीव जो कूप में प्रविष्ट करते समय उसकी रक्षा करती है।
Cat
केट: एक धीरे-धीरे चलने वाला टैक्टर जिसमें उबड़-खाबड़ तथा कठिन भूमि स्थलों पर चलने की क्षमता होती है। यह कार्यक्षेत्र को समतल और साफ करने में प्रयुक्त होता है। यह ‘केटर पिलर’ का संक्षिप्त नाम है।
Catalyst
उत्प्रेरक: एक पदार्थ जो अल्प मात्रा में किसी रासायनिक अभिक्रिया में मिलाने पर अभिक्रिया की गति को तीव्र या कम कर देता है। यद्यपि यह पदार्थ अभिक्रिया में भाग लेता है परन्तु इसकी रासायनिक संरचना में कोई परिवर्तन नहीं होता है। यह अभिक्रिया के साम्य स्थिरांक को प्रभावित नहीं करता है।
Catalyst attrition
उत्प्रेरक संनिघर्षण: उत्प्रेरक के कणों के मध्य तथा उत्प्रेरक और दीवार के मध्य होने वाले सघात तथा घर्षण द्वारा उनका आंशिक विदरण।
Catalyst carrier
उत्प्रेरक वाहक: उत्प्रेरक का प्रभाव जो क्रियाशील संघटक के लिए आधार-आलम्ब या बन्धक का कार्य करता है किन्तु स्वयं उस अभिक्रिया का उत्प्रेरण नहीं करता।
Catalyst oil ratio
उत्प्रेरक तेल अनुपात: उत्प्रेरकी भंजन की क्रिया में प्रयुक्त उत्प्रेरक और तेल के भार (मात्रा) का अनुपात।
Catalyst poisoning
उत्प्रेरक विषाक्तन: उत्प्रेरक के पृष्ठ पर अवांछित पदार्थों का अधिशोषण या निक्षेपण, जिसके फलस्वरूप उत्प्रेरक निष्क्रिय हो जाता है।
Catalyst promoter
उत्प्रेरक वर्धक: वह पदार्थ, जो उत्प्रेरक में मिलाने पर उत्प्रेरक की क्रियाशीलता में वृद्धि कर देता है।
Catalyst selectivity
उत्प्रेरक वरणात्मकता: किसी मिश्रण में एक विशेष उत्पाद के प्रति उत्प्रेरक की क्रियाशीलता।