मुक्तप्लावी समुद्री प्राणियों का समूह जिसको प्रायः सलीन्टेरेटों का उपसंघ मानते हैं, किंतु आधुनिक विचार-धार के अनुसार वर्गीकरण पद्धति में इसे स्वतंत्र संघ समझा जाता है। दंश कोशिकाओं का अभाव, द्विअरीय सममिति, कंकतरुपी पट्टीयों पर स्थित पक्ष्माभों द्वारा संचलन और गोलाकार शरीर के एक सिरे पर मुख और दूसरे पर संवेदनांग, पक्ष्माभी कौम्ब-रिब की 8 रेखांशिक पंक्तियां इनके प्रमुख लक्षण हैं, उदा. समुद्रीकंक्त, कौम्बजेली।
Culture
1. संवर्धन 2. संवर्ध
1. जीवों, ऊतकों या कोशिकाओं का कृत्रिम रुप करके उनकी वृद्धि तथा गुणन करना।
2. संवर्धन द्वारा उत्पन्न जीव, ऊतक अथवा कोशिकाओं का समूह।
3. वह संवर्धन, जो कीट अथवा जीव के पालन की आधारभूत आवश्यकताएं पूरी करता है।
Cumulative pesticides
संचयी पीड़कनाशी
ऐसे रसायन, जो प्राणियों के ऊतकों या पर्यावरण (मृदा,जल आदि) मे संचित हो जाते है ।
Cusp
दंताग्र, शिताग्र
स्तनियों के चर्वणक दांत की काटने-पीसने वाली सतह पर बना नुकीला उभार।
Cutaneous respiration
त्वक् श्वसन
श्वसन का ऐसा विशेष प्रकार, जिसमें अनेक जलीय कीटों का वायुमंडल से सीधा संपर्क न होने और उन कीटों में किसी बाह्य उपकरण या विशेष संरचनाओं के न होने के कारण, गैस का विनिमय शरीर-भित्ति से विसरण द्वारा होता है। उदाहरण- मिज डिंभक, कैडिश फ्लाई डिंभक,अंत: परजीवी आदि ।
Cuticle
उपत्वचा, क्यूटिकल
मेटाजोओ के अधिकांश अकशेरुकी संघों में बाह्यत्वचा (एपीडर्मिस) के ऊपर निर्जीव पदार्थ का बाहरी रक्षात्मक स्तर। संधिपाद (आर्थ्रोपोडा) प्राणियों में यह विशेष रुप से विकसित होता है।
Cuticula
क्यूटिकुला
देहभित्ति की बाहरी अकोशिक परतें।
Cuttle fish
कटलफिश, सुफेनक
दस भुजाओं वाला समुद्री सेफेलोपॉड मोलस्क प्राणी, जिसमें कैल्सीभूत (कैल्शियमी) भीतरी कवच या समुद्रफेन होता है। इसका वैज्ञानिक नाम सीपिया है।
Cyclodiene
साइक्लोडीन
वलयी संरचना वाले यौगिक। उदा. - एनडोसल्फॉन।
Cyclopoid larva
साइक्लोपॉइड डिंभक
हाइमेनोप्टेरा गण के कुछ परजीवियों (परजीव्याभों) में मिलने वाला डिंभक, जिसकी आकृति क्रस्टेशिया के डिंभक नौप्लियस से मिलती है। इसमें फूला हुआ बड़ा शिरोवक्ष, हँसिया के समान बड़ा चिबुक और एक जोड़ी द्विशाखित पूंछ के समान विभिन्न आकार वाला उद्वर्ध होता है।