logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Carbon knock
कार्बन अपस्फोट: कार्बन के निक्षेप के कारण इंजन में होने वाला अपस्फोट।

Carbon residue
कार्बन अवशेष: पेट्रोलियम उत्पाद के ताप अपघटन के बचा बचा हुआ कार्बन अवशेष।

Carbon tetrachloride: (tetrachloro methane)
कार्बन टेट्राक्लोराइड: कार्बन डाइसल्फाइड और क्लोरीन की अभिक्रिया से अथवा उच्चतर हाइड्रोकार्बनों और मेथेन के क्लोरीनन से प्राप्त रगहीन द्रव। इसका उपयोग फ्रेऑन, क्लोरोफार्म, क्लोरीनित कार्बनिक यौगिकों, रेजिन तथा लैकर के विलायक के रूप में होता है।

Carbonylation
कार्बोनिलन: किसी धातु के साथ कार्बन मोनोक्साइड की अभिक्रिया जिसके फलस्वरूप निकैल अथवा कोबाल्ट कार्बोनिल बनते हैं। निकैल कार्बोनिल [Ni(CO-)4] एक बाष्पशील द्रव है।

Carboxylation
कार्बनोक्सिलन: कार्बनिक अम्लीय समूह (HCOO-) को किसी कार्बनिक यौगिक में प्रविष्ट करने की क्रिया।

Carry over
उद्वाह: द्रुतगामी धारा द्वारा वहन किए गए सूक्ष्म कण या बिन्दुकाएं।

Cascade tray
सोपानी ट्रे: एक प्रभाजक उपकरण जिसमें सोपान के रूप में समान्तर तल होते हैं।

Cased products
आवरित उत्पाद: निर्मित पेट्रोलियम उत्पाद जिन्हें डिब्बों में पैककर बेचा जाता है ताकि भण्डारण और वितरण में सुविधा रहे।

Casing
आवरक: कूप में लगा इस्पात या लोहे का पाइप जो कूप की दीवाल को खिसकने तथा जल, गैस या अन्य तरलों को कूप में प्रवेश करने से रोकता है।

Casing head gas
कूपशीर्ष गैस: कूप से निकली हुई प्राकृत गैस।


logo