उपजाति-संकोच, उपजाति-परिच्छेद
स्कॉलेस्टिक दर्शन में, एक उपजाति (species) का किसी व्यष्टि (individual) के लिए प्रयोग, जैसे : - `राम एक अच्छा मनुष्य है` में, `मनुष्य` का `राम` के लिए।
Contradiction
व्याघात
दो पदों या प्रतिज्ञप्तियों का ऐसा विरोध कि दोनों एक साथ सत्य और एक साथ असत्य नहीं हो सकतीं।
Contradiction In Terms
वदतोव्याघात
स्वतोव्याघाती कथन, जैसे `मेरी माता वंध्या है`।
Contradictory Negation
व्याघातक निषेध
किसी बात को व्याघातक बात कहकर ( न कि विपरीत बात कहकर) उस बात का निषेध करना। इसे `विशुद्ध निषेध` भी कहते है।
Contraposition
प्रतिपरिवर्तन
अव्यवहित अनुमान का वह रूप जिसमें निष्कर्ष का उद्देश्य दी हुई प्रतिज्ञप्ति के विधेय का व्याघाती होता है, और निष्कर्ष का विधेय दी हुई प्रतिज्ञप्ति के उद्देश्य का व्याघाती होता है।
उदाहरण : सभी मनुष्य दार्शनिक हैं,
∴ सभी अमनुष्य अदार्शनिक हैं।
Contrapositive
प्रतिपरिवर्तित (वाक्य)
प्रतिपरिवर्तन से प्राप्त निष्कर्ष। देखिए `constraposition`।
Contrariety
वैपरीत्य
ऐसे पदों या प्रतिज्ञप्तियों का विरोध जो एक साथ सत्य नहीं हो सकती, पर एक साथ असत्य हो सकती हैं।
Contrary
विपरीत
दो ऐसी प्रतिज्ञप्तियों के लिये प्रयुक्त विशेषण जो एक साथ सत्य नहीं हो सकती, पर एक साथ असत्य हो सकती हैं। इसका प्रयोग दो ऐसे पदों के लिए भी होता है जो परस्पर व्यावर्तक हों, पर मिलकर अपने विषय-क्षेत्र को निःशेष करने वाले न हों, जैसे, `काला` और `गोरा`।
Contrary Negation
विपरीतक निषेध
किसी बात को विपरीत बात कहकर ( न कि व्याघाती) उसका निषेध करना।
Contrary-To-Duty Imperatives
प्रतिकर्तव्य नियोग
चिशोम (Chisholm) के आबंधी तर्कशास्त्र (deontielogic) में, वे कर्तव्य जिनको पूरा करने के लिये हम इसलिये बाध्य होते हैं कि हमने कोई अन्य कर्तव्य पूरा नहीं किया होता, जैसे : क्षमा माँगना।