logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Cross contamination
पर-संदूषण
किसी एक पीड़कनाशी का संयोगवश दूसरे पीड़कनाशी के साथ मिल जाना।

Cross resistant
पर-प्रतिरोधी
पीड़कों का ऐसा समुदाय जो किसी एक पीड़कनाशी के लिए प्रतिरोधी होने के साथ-साथ रासायनिक रीति से संबद्ध दूसरे पीड़कनाशियों के लिए भी प्रतिरोधी बन जाता है।

Cross
1. प्रसंकर 2. प्रसंकरण
एक ही वंश की भिन्न जातियों या एक ही जाति के दो आनुवंशिक रुपों के बीच प्रजनन से उत्पन्न प्राणी या प्रजनन की क्रियाविधि।

Crossing over
विनिमय
अर्धसूत्रण के दौरान समजात गुणसूत्रों के बीच उनके खंडों की अदला-बदली द्वारा आनुवंशिक पदर्थ का आदान-प्रदान जिसके परिणामस्वरुप आनुवंशिक पुनर्योजन होता है। यदा-कदा समसूत्रण में भी विनिमय होता देखा गया है।

Cross-section
अनुप्रस्थ काट
आड़ी काट।

Crustacea
क्रस्टेशिया
आर्थ्रोपोड संघ के अधिकाशंतः जलीय प्रणियों का एक वर्ग जिसमे झींगा, चिंगट, केकड़ा, बार्नेकल आदि आते हैं। शिरोवक्ष की सुरक्षा के लिए बाह्य कंकाल का होना, दो जोड़ी श्रृगिकाएं, एक जोड़ी चिबुक (मैन्डिबल) और द्विशाखी पाद इनकी प्रमुख विशेषताएं हैं।

Cryobiosis
निम्नतापजीविता जीव की वह अवस्था जिसमें पर्यावरण के तापमान मे अत्यधिक कमी हो जाने के कारण जीव की सक्रियता घट जाती है ।

Cryptic species
गुप्त जाति आनुवंशिकत: और लैगिकत: भिन्न एसी जातिया जिन्हें आभासी आकारिकीय लक्षणों के आधार पर विभेदित नहीं जा सकता ।

Cryptobiosis
गुप्तजीविता
जीव की वह अवस्था जिसमें वह निर्जीवव्त लगता है और जिसमें उसकी उपापचयी क्रिया का पता नहीं चलता।

Ctenidium
कंकतक्लोम
कंघे के दांत-जैसे मजबूत शूकों की पंक्ति। उदा.-सोकोप्टेरा, साइफोनेप्टेरा।


logo