कीट के पहले वक्षीय खंड का पृष्ठीय क्यूटिकलीय आवरण, जो कभी-कभी बड़ा होकर शेष वक्ष को आवृत करने वाले कवच का निर्माण कराता है |
Prophase
पूर्वावस्था
अंतरावस्था और मध्यावस्था के बीच केंद्रक विभाजन की प्रथम अवस्था जिसमें गुणसूत्र केंद्रक के भीतर संघनित होते हैं |
Prophylaxis
रोगनिरोध
पीडंक नियंत्रण के लिए जाने वाले निरोधात्मक अथवा संरक्षणात्मक उपचार |
Propneustic
अग्ररंध्री
वह अल्परंध्री डिंभक जिसमें केवल अग्रवक्षीय श्वसन संध्र होते हैं |
Proprioceptor
स्वांतरग्राही
पेशी, संधि आदि में तनाव के कारण उत्पन्न होने वाले उददीपनो को ग्रहण करने वाले संवेदग्राही जिनके द्वारा संतुलन, स्थिति आदि का बोध होता है |
Prosopyle
आगमद्वार, प्रोसोपाइल
साइकॉन प्रकार के स्पंजों में अंतर्वाही तथा अरीय नालों के बीच का रंध्र |
Prostate gland
पुर:स्थ प्रॉस्टेट (ग्रंथि)
नर स्तनियों में सबसे बड़ी सहायक लैंगिर ग्रंथि जिसका स्राव काफी मात्रा में शुक्राणु तरल में मिलता है |
Prostomium
पुरोमुख, प्रोस्टोमियम
सखंड प्राणी के धड़ का खंडरहीत अग्र मुखपूर्वी भाग |
Protandry
पुंपूर्वता
स्त्रीजनन कोशिकाओं यानी अंडाणुओं से पहले नर जनन कोशिकाओं का उत्पन्न या परिपक्व होना; जैसे कुछ सूत्रकृमियों में |
Protein synthesis
प्रोटीन संश्लेषण
ऐमीनों अम्लों से प्रोटीन का जैवसंश्लेषण | कोशिका में यह प्रक्रिया रइबोसोमों पर होती है | संश्लेषित ऐमीनों अम्ल श्रृंखला के विविध ऐमीनों अम्लों का अनुक्रम दूत आर.एन.ए रुपदा द्वारा निर्धारित होता है |