logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Consciousness In General
सामान्य चेतना सामान्य चेतना का वह स्वरूप जो शुद्ध रूप से तर्कनिष्ठ, वस्तुनिष्ठ और सर्वव्यापी तथा अनिवार्यतः वैध होता है। इसका कांट ने अपने दर्शन में उल्लेख किया है।

Consectarium
निगमन सिसरो (cicero) की शब्दावली में निगमनात्मक अनुमान का निष्कर्ष।

Consensus Gentium
लोक संप्रतिपत्ति सत्य के विषय में सत्-असत्, उचित-अनुचित एवं शुभ-अशुभ के निर्णय के संबंध में सर्वमान्य अवधारणा। जेसे रिचर्ड हूकर ने अपनी पुस्तक में नैतिक सिद्धातों को स्वयंसिद्ध, सार्वभौम एवं सर्वमान्य स्वीकार किया है। उदाहरणार्थ : संकल्प-स्वातंत्रय, ईश्वर का अस्तित्त्व एवं आत्मा की अमरता आदि के दृष्टान्त।

Consequence Logic
निगमन-तर्कशास्त्र वह तर्कशास्त्र जिसमें मात्र संगति के आधार पर निष्कर्ष निकाले जाते हैं।

Consequence Theory
फलपरक सिद्धांत नीतिशास्त्र के सिद्धांतों में से एक, जिसके अनुसार किसी कर्म की नैतिकता अथवा अनैतिकता उससे उत्पन्न परिणाणों पर आधारित है। सुखवाद इसका एक रूप है।

Consequent
फलवाक्य अनुवर्ती हेतुफलात्मक प्रतिज्ञप्ति `यदि क तो ख` का `तो` वाला भाग जो `यदि` वाले भाग का परिणाम होता है। देखिए antecedent

Consequentia
सत्यफलवत् (प्रतिज्ञप्ति) मध्ययुगीन तर्कशास्त्रियों द्वारा सत्य हेतु फलात्म प्रतिज्ञप्ति को दिया गया नाम।

Conservation Of Value
मूल्य-संरक्षण नैतिक एवं आध्यात्मिक मूल्य उसी प्रकार अक्षुण्ण होते हैं, जिस प्रकार विज्ञान का ऊर्जा संरक्षण सिद्धांत (हॉफडिंग)।

Conservation Theory
स्थिर परिमाण-सिद्धांत, संरक्षण सिद्धांत विज्ञान में एक सिद्धांत जिसके अनुसार ऊर्जा का कुल परिमाण विश्व में समान या स्थिर बना रहता है।

Conservatism
रूढ़ीवाद, रूढ़ीवादिता परम्परागत आचार-विचार को ही सत्य मानने वाला तथा उससे भिन्न आचार-विचार को अग्राह्य मानने वाला मत, अथवा ऐसी मनोवृत्ति।


logo