नदी अपहरण
नदी की वह क्रिया जिसके द्वारा वह किसी दूसरी नदी के शीर्ष को अपने अपवाह क्षेत्र के विवर्धन से अधिग्रहण कर लेती है जिससे अधिग्रही नदी का पानी भी अतिक्रमण करने वाली नदी के प्रणाल से हो कर बहने लगता है।
River cliff
नदी - भृगु
नदी के पार्श्व अपरदन के द्वारा बनने वाली खड़ी ढाल।
River drift
नदोढ़, नदी अपवाह
जलोढ़ (कचरा) जमा होने के कारण नदी का दिशा परिवर्तन।
River forecasting
नदी पूर्वानुमान
जलविज्ञान और मौसमविज्ञान के द्वारा नदी की अवस्था और उसमें पहुंचने वाले जल का पहले से आंकलन करना।
River profile
नदी परिच्छेदिका
नदी का अनुदैर्ध्य परिक्षेत्र।
River terrace
नदी वेदिका
किसी नदी घाटी में लगभग समतल सतह जो सामान्यतया बजरी अथवा जलोढ़ मृदा की बनी होती है।
River tide
नदी ज्वार
नदियों में आने वाला ज्वार जो पुन: समुद्र में चला जाता है।
River valley
नदी घाटी
नदी द्वारा अपरदन से बनी हुई 'V' आकार की भूआकृति।
Riverine environment
नदीय पर्यावरण
किसी नदीय क्षेत्र का पर्यावरण।
Rivulet erosion
नदिका अपरदन
अनेक छोटी - छोटी वाहिकाएं जो जल बहाव से होने वाले मृदा कटाव के कारण बनती है।