रिल अपरदन
1. पानी के बहाव से निर्मित असंख्य नालियों द्वारा भू - अपरदन।
2. वह प्रक्रिया जिससे मृदा सतह पर जल प्रवाह से छोटी - छोटी नालियां बन जाती हैं जो जुताई करने से नष्ट हो जाती हैं।
Riparian
नदी तटीय, तटीय
नदी अथवा किसी जलाशय का, उससे संबंधित, उस पर स्थित अथवा उसके सीमांत पर निवास करने वाला।
Riparian area
तटीय क्षेत्र
जल धाराओं के आस पास की वनस्पतियों की पट्टी या चम्पा। वन्य जीवों के लिए अति महत्वपूर्ण आवास व संसाधन।
Rips
तरंगिका
धाराओं और पवन के परस्पर टकराने से जल में उथल - पुथल होना।
Rising sludge
उत्थित आपंक
किसी अवसादी टैंक के तल से ऊपर उठने वाला वह आपंक जो सतह पर तैरने लगता है।
Risk
जोखिम
ऐसी संभावनाओं का मापन जो जीवन, स्वास्थ्य, संपत्ति और पर्यावरण को हानि पहुंचा सकते हैं।
Risk assesement
जोखिम निर्धारण
मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण को संभावित और संभाव्य प्रदूषकों से होने वाले जोखिम का गुणात्मक और संख्यात्मक मूल्यांकन।
Risk - benefit analysis
जोखिम - लाभ विश्लेषण
पर्यावरणीय अर्थव्यवस्था में भविष्य का जोखिम जो उस मान को प्रभावित करता है जिसे हम वर्तमान वस्तुओं को देते हैं।
Risk management
जोखिम प्रबंधन
जोखिम के प्रति वैकल्पिक नियामक अथवा गैर - नियामक अनुक्रियाओं के चयन और मूल्यांकन की विधि।
River bar
जल रोधिका
जल द्वारा वाहित मृदा का वाहिका द्वार पर जमा होना।