पुनर्पादपन, पुनर्वनस्पतिकरण
किसी क्षेत्र में मानव प्रयासों द्वारा वनस्पति का दोबारा स्थापित हो जाना।
Reverse osmosis
उत्क्रम परासरण
अपशिष्ट उपचार की वह विधि जिसमें किसी अर्धपरागम्य झिल्ली के माध्यम से प्रदूषित जल में से शुद्ध जल को प्राप्त किया जाता है।
Reversible effect
प्रत्युक्रमित प्रभाव
ऐसा अस्थायी प्रभाव जो अविषाणु रसायनों से प्रभावित होने पर हानिकारक नहीं रहता।
Reviewer
समीक्षक
कोई व्यक्ति, अभिकरण, परिषद या मंडल जिस पर किसी पर्यावरणीय प्रभाव आकलन की समीक्षा करने तथा उसका अनुपालन पूर्व प्रकाशित दिशा - निर्देशों के अनुसार सुनिश्चत कराने का दायित्व हो।
Rexco
रेको
ऐसा ठोस धुंआ रहित ईंधन जिसे एक ऊर्ध्वाधर बेलनाकार कक्ष में कार्बनीकृत कोयले से तैयार किया जाता है।
Rheotaxis
धारानुचलन
जलधारा से उत्पन्न उद्दीपन के प्रति संचलन अनुक्रिया।