logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

पछारि
परी खाइ पछारि- बेसुध होकर गिर पड़ना। उ.- दासी बालक मृत निहारि। परी धरनि पर खाइ पछारि-६-५।
मु.

पछारी
पटक-पटक कर।
उ.- सूरदास प्रभु सूर सुखदायक मारयौ नाग पछारी-२५९४।
क्रि. स.
[हिं. पछाड़ना]

पछारी
मार दिया, वध किया।
उ.- सूरस्याम पूतना पछारी, यह सुनि जिय डरप्यौ नृपराई-१०-५१।
क्रि. स.
[हिं. पछाड़ना]

पछारी
सूप आदि में रखकर और फटककर साफ की हुई, फटकी हुई।
उ.- मूँग, मसूर, उरद, चनदारी। कनक-फटक धरि फटकि पछारी-३९६।
वि.
[सं. प्रक्षालन, प्रा. पच्छाड़ना, हिं. पछोरना, पछोड़ना]

पछारै
मार दे, वध करे।
उ.- खड़ग धरे आवै तुव देखत, अपनैं कर छिन माँह पछारै-१०-१०।
क्रि. स.
[हिं. पछाड़ना]

पछारौं
मार डालूँ।
उ.- (क) कहौ तौ सचिव-सबंधु सकल अरि एकहिं एक पछारौं-९-१०८। (ख) रंगभूमि मैं कंस पछारौं, घीसि बहाऊँ बैरी-१०-१७६।
क्रि. स.
[हिं. पछाड़ना]

पछार्यौ
पटक दिया, गिराया।
उ.- हिरनाकुस प्रहलाद भक्त कौं बहुद सासना जारयौ। रहि न सके, नरसिंह रूप धरि, गहि कर असुर पछारयौ-१-१०९।
क्रि. स.
[हिं. पछाड़ना]

पछार्यौ
मारा, वध किया।
उ.- (क) जोधा सुभट सँहारि मल्ल कुबलया पछार्यो-२६२५। (ख) भ्रुम अरू केसी इहाँ पछार्यौ-३४०९।
क्रि. स.
[हिं. पछाड़ना]

पछावर, पछावरि
एक तरह का पकवान।
संज्ञा
[देश.]

पछावर, पछावरि
छाछ का बना एक पेय।
संज्ञा
[देश.]


logo