logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

पछतावा
कोई बुरा या अनुचित काम करने के बाद होनेवाला दुख, अनुताप।
संज्ञा
[सं. पश्चाताप, पा. पच्छाताव]

पछमन, पछमनौ
पीछे की ओर।
उ.- धरि न सकत पग पछमनौ, सर सनमुख उरलाग-१-३२५।
क्रि. वि.
[हिं. पीछे]

पछरिहौं
पछाड़ दूँगा, हराऊँगा।
उ.- केस गहे अरि कंस पछरिहौं-१०६१।
क्रि. स.
[हिं. पछाड़ना]

पछवाँ
पश्चिम का।
वि.
[सं. पश्चिम]

पछाँह
पश्छिम का देश।
संज्ञा
[सं. पश्चिम]

पछाड़, पछार
मूर्छित होकर गिरना।
संज्ञा
[हिं. पाछा, पछाड़]

पछाड़, पछार
परयौ खाइ पछार- अचानक गिर पड़ना, बेसुध होकर खड़े से गिरना। उ.- (क) अर्जुन स्त्रवत नैन जल धार। परयौ धरनि पर खाइ पछार-१-२८६। (ख) परति पछार खाइ छिन ही छिन अति आतुर ह्यौ दीन-३४२१।
मु.

पछाड़ना, पछारना
साफ करने के लिए कपड़े की पटकना।
क्रि. स.
[सं. प्रक्षालन, प्रा. पच्छाड़न]

पछाड़ना, पछारना
कुश्ती में पछाड़ना।
क्रि. स.
[हिं. पाछा]

पछारि
मूर्छित होकर गिरना।
संज्ञा
[हिं. पछाड़]


logo