आरक्षित क्षमता
ठोस अपशिष्ट और अवशिष्ट जल के उपचार संयत्रों की अतिरिक्त क्षमता।
Reservoir
जलाशय
जल को एकत्र करने का स्थल जो किसी नदी - घाटी पर बांध बनाकर कृत्रिम रूप से निर्मित किया जाता है। इस जल से विद्युत शक्ति उत्पन्न की जा सकती है और इसका उपयोग उद्योगों और सिंचाई के लिए भी किया जा सकता है।
Reservoir host
आशय परपोषी
प्रकृति में उपलब्ध एक प्रकार का अंत्य परपोषी जो स्थानिक प्राकृतिक या अन्य स्थान से लाया हुआ होता है और सामान्यत: वन्य (परपोषी) होता है।
Residual
अवशिष्ट
प्राकृतिक अथवा तकनीकी प्रक्रिया के पश्चात् पर्यावरण में किसी प्रदूषक की बची हुई मात्रा।
Residual action (residual effect)
अवशिष्ट क्रिया
कीटों पर किसी कीटनाशी की वह क्रिया जो उसके अनुप्रयोग के बाद में भी प्रभावी रहती है।
Residual pesticide
अवशिष्ट - पीड़कनाशी
पीड़कनाशी का वह अवशेष जो प्रयोग के कुछ घंटे बाद पीड़कों को नष्ट करता है अथवा उनकी हानि या विनाश करने की प्रवृत्ति को रोकता है।
Residual shrinkage
अवशिष्ट संकुचन
मृदा के स्थूल आयतन में कमी जो जल द्वारा होने वाली क्षति के अतिरिक्त होती है।
Residual soil
अवशिष्ट मृदा
चट्टानों के अपक्षयण से उत्पन्न मृदा की बची हुई वह मात्रा जो अपने उद्भव स्थान पर बनी रहती है।
Residual tolerance
अवशिष्ट सह् यता
रासायनिक पीड़कनाशी की बची हुई वह मात्रा जो खाद्य फसल पर या उसके अंदर बिना हानि पहुंचाए रह सकती है।
Residual toxicity
अपशिष्ट आविषालुता
इसका संबंध किसी पीड़कनाशी की आविषालुता की मात्रा से है जो पीड़कनाशी के अनुप्रयोग के बाद भिन्न - भिन्न समय - अंतरालों पर मिलती है।