logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

पच्ची
ऐसी जड़ावट कि जड़ी गयी चीज तल से बिलकुल मिल जाय।
संज्ञा
[सं. पचित]

पच्ची
घातु के पदार्थ पर अन्य धातु के पत्तर की जड़ावट।
संज्ञा
[सं. पचित]

पच्ची
पच्ची हो जाना- लीन हो जाना।
मु.

पच्चीकारी
जड़ने या जमावट करने की क्रिया या भाव।
संज्ञा
[हिं. पच्ची + फ़ा. कारी]

पच्छ
चिड़ियों या पक्षियों का डैना, पंख या पर।
उ.- (क) अद्भुत राम-नाम के अंक।¨¨¨। मुनि-मन-हंस-पच्छ-जुग, जाकैं बल डड़ि ऊरध जात-१-९०। (ख) मानौ पच्छ सुमेरहिं लागे उड़यौ अकासहिं जात-९-७४।
संज्ञा
[सं. पक्ष]

पच्छ
पक्ष, पखवारा।
उ.- (क) आठैं कृष्न पच्छ भादौं, महर के दधिकाँदौं-१०-३१। (ख) कृष्न पच्छ रोहिनी अर्द्धा निसि हर्षन जोग उदार-१०-८६।
संज्ञा
[सं. पक्ष]

पच्छता, पच्छताई
तरफदारी।
संज्ञा
[सं. पक्षपात]

पच्छि, पच्छी
चिड़िया, पक्षी।
उ.- मेरौ मन अनत कहाँ सुख पावै। जैसैं उड़ि जहाज कौ पच्छी फिरि जहाज पर आवै-१-१६८।
संज्ञा
[सं. पक्षी]

पच्छिराज
गरूड़।
संज्ञा
[सं. पक्षी + राजा]

पच्यौ
कष्ट सहा, हैरान हुआ।
उ.- मोसौं पतित न और गुसाई। अवगुन मोपैं अजहुँ न छूटत, बहुत पच्यौ अब ताई-१-१४७।
क्रि. अ.
[हिं. पचना]


logo