वर्षा की अवधि
पंद्रह दिन अथवा उससे अधिक दिनों तक लगातार वर्षा होना जिनमें से प्रत्येक दिन कम से कम 0.25 मिमी. वर्षा रिकार्ड की जाए।
Rain wash
वृष्टि धावन
कम - से - कम कुछेक मिमी. गहराई वाले पानी की वह पतली चादर जो ढलवां जमीन पर से होकर बहती हुई मिट्टी की बारीक - बारीक कणिकाओं को अपने साथ बहा कर लाती है।
Rain water
वर्षा जल
वर्षा के रूप में जमीन पर गिरने वाला शुद्धतम जल जिसमें किंचित मात्रा में गैसें भी होती हैं।
Rain water harvesting
वर्षा जल संचयन
बारिश के पानी को एकत्रित करना ताकि बाद में इसका प्रयोग करके भू - जल को सामान्य स्तर पर लाया जा सके अथवा भंडारित किया जा सके या सतही जल के रूप में स्थापित किया जा सके।
Rainfall distribution coefficient
वर्षा वितरण गुणांक
किसी स्थान में अधिकतम वर्षा एवं औसत वर्षा के बीच का अनुपात।
Rainfall index
वर्षा सूचकांक
औसत वर्षा की तीव्रता जिस के अधिक होने पर वर्षा का आयतन बढ़ जाने वाले जल के आयतन के बराबर होता है।
Rainfall interception
वर्षा अवरोधन
वानस्पतिक वितान द्वारा वर्षा की बूंदों का रुकना।
Rainfall penetration
वर्षा वेधन
मृदा सतह की वह गहराई जहां तक वर्षा जल पहुंचता है।
Rainfed area
वर्षाआधारित क्षेत्र
वर्षा आधारित कृषि क्षेत्र।
Rainfed dryland
वर्षा पोषित शुष्क भूमि
वह शुष्क क्षेत्र जो फसल उत्पादन के लिए वर्षा पर निर्भर करता है।