logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Primary immune response
प्राथमिक प्रतिरक्षा अनुक्रिया
किसी विशेष प्रतिजन के प्रति पहली प्रतिरक्षा अनुक्रिया जिसकी पश्चता अवधि लंबी होती है और प्रतिरक्षी उत्पादन का अनुमाप अपेक्षाकृत कम होता है |

Primary lysosome
प्राथमिक लयनकाय
साधारण संरचना जो अभी तक किसी अन्य आशय से संयोजित नहीं हुई हो |

Primary parasitoid
प्राथमिक परजीव्याभ
ऐसे संधिपाद कीट-परजीवी जो स्वयं परजीवी नहीं होते |

Primates
प्राइमेट्स
स्तनियों का एक जिसमें मानव, कपि(ape), बन्दर आदि आते हैं | सुपरिवर्धित प्रमस्तिष्क गोलार्द्ध, पंचांगुलिपाद, सम्मुखी अंगुष्ठ, नखर के स्थान पर नाखून और त्रिविम दृष्टि इनके विशिष्ट लक्षण हैं |

Primer
प्रारंभक
न्यूक्लियोटाइडों का एक लघु अनुक्रम जो डी.एन.ए. के एक सूत्र के साथ युग्मित होकर पॉलीमरेस एन्ज़ाइम को क्रियाशील करके डीऑक्सीराइबो न्यूक्लियोटोइड के सूत्र के संश्लेषण को बढ़ा देता है |

Primitive streak
आदि रेखा
मछलियों, सरीसृपों, पक्षियों और स्तनियों में अंडे के भ्रूणीय बिंब में प्रकट होने वाली अनुदैर्घ्य खाँच जिसे ब्लास्टोपोर के तुल्य माना जाता है |

Primitive
आदि, आद्य
ऐसे जीवधारियों या संरचनाओं के लिए प्रयुक्त जो उद्भव में प्रथम हों या फिर अपने विकास-क्रम की प्रारम्भिक अवस्था में हो |

Primosome
प्राइमेसोम
जटिल प्रोटीन जो विच्छिन्न डी.एन.ए. प्रतिकृति के समय "ओकाजाकी-खंड" के संश्लेषण को प्रारंभ करती है |
">

Probe
संपरीक्षक
1. रेडियोएक्टिव न्यूक्लीक अम्ल जिन्हें पूरक अनुक्रमों का पता लगाने और स्थान नर्धारित करने के काम में लाया जाता है अथवा ऐसे प्रतिरक्षी पूरक प्रतिजनों का पता लगाने के काम में लाते हैं |
2. रेडियोधर्मिता वाला, एकल रज्जुक (लड़ी) का आर.एन.ए. या डी.एन.ए जिसका प्रयोग पूरक जीन क्लोनों के स्थान निर्धारण में किया जाता है |

Proboscidia
प्रोबोसीडीया
स्तनियों का एक गण हाथी आते हैं | बड़ा आकर, भारी मोटे स्तंभ जैसे पाद, लंबी सूंड़, काफी लंबे कृंतक(गजदंत)तथा पीसने वाले विशाल चर्वणक, इनके विशिष्ट लक्षण हैं | आजकल इसकी केवल दो जीवित जातियाँ हैं-भारतीय हाथी और अफ्रीकी हाथी |


logo