logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Zoology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Competant cell
सक्षम कोशिका
बाह्यकोशिकीय डी.एन.ए. ग्रहण करने की क्षमता अर्जित कर लेने वाली जीवाणु कोशिका।

Competition
स्पर्धा
एक-दूसरे पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली वे पारस्परिक क्रियाएँ, जिन्हें जीव सामान्य संसाधन संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करते हैं।

Complement system
पूरक तंत्र
ग्लोबुलिन वर्ग के रुधिर प्रोटीनों का ऐसा समूह जो प्रतिरक्षी आलेपित विजातीय कोशिकाओं का लयन करता है। परस्पर श्रेणीबद्ध पूरक क्रमपात क्रिया द्वारा ये प्रोटीनें अनेक जैव प्राभव उत्पन्न करती हैं।

Complementary resistance
पूरक प्रतिरोध
उन दो या अधिक जानों द्वारा संयुक्त रुप से संचालित प्रतिरोध, जिनमें से एक प्रभावी होता है।

Complete resistance
पूर्ण प्रतिरोध
ऐसी स्थिति जिसमें वषमयुग्मज और समयुग्मज द्वारा एक जैसे लक्षणप्ररुप उत्पन्न होते हैं।

Complete dominance
पूर्ण प्रभाविता
ऐसी स्थिति जिसमें विषमयुग्मज और समयुग्मज द्वारा एक जैसे लक्षणप्ररुप उत्पन्न होते हैं।

Complete metamorphosis
पूर्ण कायांतरण
कीट परिवर्धन का एक प्रक्रम जिसमें अंडा, डिंभक, कोशित और प्रौढ़ अवस्थाएँ शामिल हैं। उदा.-शलभ और तितली।

Compound eye
संयुक्त नेत्र
अधिकांश संधिपादों, विशेषतया कीटों और क्रस्टेशियनों, में पाई जाने वाली आँख जो छोटे-छोटे बहुत से नेत्रांशकों के मिलने से बनता है। प्रत्येक नेत्रांशक में वस्तु के किसी सूक्ष्म भाग का ही प्रतिबिंब बनता है और ऐसे बहुत से प्रतिबिंबों के समूहन से प्राणी को पूर्ण वस्तु का आभास होता है।

Concentration
सांद्रता, सांद्रण
एक मात्रक आयतन में निहित पदार्थ की निश्चित मात्रा।

Condyle
अस्थिकंद
कंकाल के किसी भाग के सिरे पर बनी घुंडी, जो दूसरे भाग की गर्तिका में इस प्रकार बैठती है कि निश्चित दिशा में ही गति हो सके; जैसे करोटि और शीर्षधर (ऐटलस) के बीच का अनुकपाल कंद।


logo