रेडियोसॉन्डे
रेडियो - प्रेषित्र से युक्त एक मौसमलेखी जो गुब्बारे द्वारा वायुमंडल में ले जाने पर उड़ान के दौरान स्वत: नियमित अंतराल के पश्चात विभिन्न ऊंचाइयों पर दाब, ताप और आर्द्रता संबंधी सिग्नल भू-स्टेशन पर भेजता रहता है
Radium
रेडियम
यूरेनियम अयस्क में अत्यंत सूक्ष्म प्रतिशत मात्रा में पाया जाने वाला प्रबल रेडियोऐक्टिव तत्व।
Rain belt
वर्षा पट्टी
ऐसा क्षेत्र जहां अधिक अथवा औसत से अधिक वर्षा होती है।
Rain crust
वर्षा पपड़ी
एक प्रकार की हिम पपड़ी जो द्रव वर्षण द्वारा घुले पृष्ठीय हिम के पिंडन से बनती है।
Rain drop erosion
वर्षा बूंद अपरदन
वर्षा की बड़ी बूंदों के टकराव से मृदा कणों का विस्थापन।
Rain factor (rf)
वर्षा गुणक (आर. एफ.)
वर्षा के फलन के रूप में आर्द्रता की अभिव्यक्ति जिसमें माध्य वार्षिक वर्षा को माध्य वार्षिक तापमान से भाग देने पर वर्षा गुणांक प्राप्त होता है।
Rain forest
वर्षा वन
अधिक वर्षा वाले उन क्षेत्रों के ऊष्ण अथवा शीतोष्ण वन जहां शुष्क मौसम होता ही नहीं अथवा अल्पावधि का होता है।
Rain gauge
वर्षामापी
किसी सपाट सतह पर गिरने वाले वर्षा जल की मात्रा को मापने वाला यंत्र, जिसमें रिस जाने वाले, बह जाने वाले अथवा वाष्पित हो जाने वाले जल को सम्मिलित नहीं किया जाता।
Rain out
वर्षण
एक प्रक्रम जिसमें ऊपरी वायुमंडल में पाए जाने वाले कण नाभिकों के रूप में काम करते हैं। इन नाभिकों में बनी जल बूंदे बाद में वर्षा के रूप में जमीन में गिर जाती हैं।
Rain shadow
वृष्टि छाया
वह पर्वतीय क्षेत्र जिसमे औसत वर्षा सापेक्षत: कम होती है, क्योंकि यह क्षेत्र पहाड़ियों या पर्वतों की किसी श्रेणी द्वारा सनातनी वर्षाधारी पवनों से आरक्षित रहता है।