रेडियो आवृत्ति स्पेक्ट्रम
लगभग 300000 मेगा हर्टज की रेडियो आवृत्तियों का सम्पूर्ण परास।
Radiography
विकिरणी - चित्रण
लघु तरंग दैर्ध्यों वाले विकिरण जैसे X- किरणों, Y-किरणों आदि द्वारा प्रतिदीप्त परदों अथवा फोटोग्राफी पदार्थ पर प्रतिबिंबों का बनना।
Radioimmunoassay
रेडियोप्रतिरक्षा आमापन
हार्मोनों अथवा अन्य जैव अणुओं की सूक्ष्म मात्राओं का संवेदनशील गुणात्मक निर्धारण जो कि विशिष्ट प्रतिकाय के साथ इसके रेडियोएक्टिव रूप के संयोजन को विस्थापित करने की क्षमता के अनुसार किया जाता है।
Radioisotope
रेडियोसमस्थानिक
किसी तत्त्व का वह समस्थानिक रूप जो रेडियोऐक्टिवता प्रदर्शित करता है। रेडियो - समस्थानिकों का उपयोग औषधि उपाचरक के रूप में, जैव अनुज्ञापक अध्ययनों में और अनेक औद्योगिक कार्यों में होता है।
Radiology
विकिरण - विज्ञान
चिकित्सा विज्ञान की वह शाखा जिसमें विकिरण ऊर्जा (x-किरणें, रेडियोसमस्थानिक शामिल हैं) का रोग नैदानिक और चिकित्सिक अनुप्रयोगों में अध्ययन किया जाता है।
Radiolysis
विकिरण अपघटन
रेडियोएक्टिव किरणन के कारण जटिल पदार्थों का सरल पदार्थों में टूट जाना।
Radiometer
विकिरणमापी
विकिरण की तीव्रता को मापने वाला यंत्र।
Radioopaque
रेडियोअपारदर्शी
ऐसे पदार्थ जिनके माध्यम से किसी प्रकार के विकिरण का भेदन न हो सके।
Radioreceptor
रेडियोग्राही
प्रकाश अथवा ताप उद्दीपनों को ग्रहण करने वाला एक संवेदी अंग।
Radiosensitivity
रेडियोसंवेदनशीलता
आयनन विकिरण को सहन करने वाले जीवों की संवदेनशीलता अथवा असह् यता।