रेडियोऐक्टिव प्रदूषण
रेडियोऐक्टिव अपशिष्ट के कारण होने वाला प्रदूषण।
Radioactive series
रेडियोएक्टिव श्रृंखला
रेडियोऐक्टिव न्यूक्लाइडों की ऐसी श्रृंखला जिसका प्रत्येक सदस्य अपने से पूर्व के न्यूक्लाइड के क्षय होने से बना होता है।
Radioactive soil
रेडियोएक्टिव मृदा
ऐसी मृदा जिसमें रेडियोऐक्टिव पदार्थ विद्यमान होते हैं।
Radioactive waste
रेडियोऐक्टिव अपशिष्ट
नाभिकीय ईंधन चक्र में उत्पन्न होने वाला एक प्रकार का अपशिष्ट।
Radioactive waste management
रेडियोऐक्टिव अपशिष्ट प्रबंधन
रेडियोऐक्टिव अपशिष्टों (द्रव, ठोस अथवा गैस रूप में) के प्रबंधन की विधि।
Radioactivity
रेडियोऐक्टिवता
रेडियोऐक्िटव पदार्थ का स्वत: ऐसा नाभिकीय रूपांतरण जिससे विभिन्न प्रकार के विकिरण निर्मुक्त होते हैं, जैसे - अल्फा, बीटा एवं गामा किरणें। इसकी इकाई बैकेरल होता है।
Radiobiology
विकिरणजैविकी
जीवधारियों पर विकिरण के सिद्धांतों, क्रियाविधियों तथा प्रभावों का अध्ययन।
Radiocarbon (14c)
रेडियोकार्बन (14C)
वायुमंडल में नाइट्रोजन परमाणुओं के साथ कॉस्मिक किरणों (न्यूट्रानों) के टकराव से बना (निर्मित) कार्बन समस्थानिक।
Radiocarbon dating
रेडियोकार्बन कालनिर्धारण
किसी वस्तु में रेडियोकार्बन (14C) की क्षय मात्रा के आधार पर उसकी आयु का निर्धारण।
Radioecology
विकिरण - पारिस्थितिकी
पारिस्थतिकी की वह शाखा जिसमें प्राकृतिक समुदायों में जीवधारियों पर विकिरण के प्रभावों का अध्ययन किया जाता है।