logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-VI)

पखौआ, पखौवा, पखौटा
पंख।
उ.-(क) मुख मुरली सिर मोर पखौआ बन-बन घेनु चराई-२६८४। (ख) मुख मुरली सिर मोर पखौआ गर घुँ घुचीन को हार-१० उ.-११९।
संज्ञा
[सं. पक्ष]

पखौड़ा, पखौरा
कंधे की हडडी।
संज्ञा
[सं. पक्ष]

पग
पैर, पाँव, डग।
संज्ञा
[सं. पदक, प्रा. पअक, पक]

पग
पग धारे- आये। उ.-(क) गरुड़ छाँड़ि प्रभु पाँय पियादे गज-कारन पग धारे-१-२५। (ख) ध्रुव निज पुर को पुनि पग धारे-४-९। (ग) सूर तुरत मधुवन पग धारे धरनी के हितकारी-२५३३। पग पग पर- जरा-जरा सी दूर पर, हर स्थान पर, जहाँ जाय वहीं। उ.-दीन जन क्यौं करि आवै सरनु ॽ ¨¨¨¨¨। पग पग परत कर्म-तम-कूपहिं, को करिकृपा बचावै-१-४८। फूँकि पग धारौ- बहुत समझ-बूझकर और सतर्कता से आओ। उ.-फूँकि फूँकि धरनी पग धारौ अब लागीं तुम करन अयोग-१४९७।
मु.

पगडंडी
मैदान में लोगों के चलने से बन जानेवाला पतला मार्ग।
संज्ञा
[हिं. पग + डंडी]

पगडोरी
पैर का बंधन।
उ.-जनु उड़ि चले बिहंगम को गन कटी कठिन पग डोरी-१० उ.-५२।
संज्ञा
[हिं. पग + डोरी]

पगड़ी
सिर में बाँधने की पाग, साफा।
संज्ञा
[सं. पटक, हिं. पग + ड़ी]

पगड़ी
पगड़ी अटकना- मुकाबला होना। पगड़ी उछलना- दुर्गति होना। पगड़ी उछालना- (१) दुर्गति बनाना। (२) हँसी उड़ाना। पगड़ी उतरना- अपमान होना। पगड़ी उतारना- अपमान करना। पगड़ी बँधना- (१) उत्तराधिकार मिलना। (२) अधिकार मिलना। (३) आदर मिलना। पगड़ी बदलना- मित्रता या नाता करना। (किसी की) पगड़ी रखना- इज्जत बचाना। (किसी के आगे या सामने) पगड़ी रखना- बहुत गिड़गिड़ाना।
मु.

पगतरी
जूता।
संज्ञा
[हिं. पग + तल]

पगदासी
जूता, खड़ाऊँ।
संज्ञा
[हिं. पग + दासी]


logo