logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Radiant floor heating
विकिरणी फर्श तापन गर्म फर्श सतह से निकलने वाली ऊष्मा से वायु, परिबद्‍ध सतह अथवा अंतराल का गर्म होना।

Radiation
विकिरण विद्‍युत चुंबकीय तरंगों, रेडियोएक्टिव तरंगो, ताप अथवा विद्‍युत के रूप में ऊर्जा संचरण का प्रक्रम।

Radiation fog
विकिरण कोहरा विकिरणी शीतलन से उत्पन्‍न सामान्य प्रकार का स्थलीय कोहरा।

Radiation injury
विकिरण क्षति आयनकारी विकिरण पड़ने से किसी जीव के शरीर पर दुष्प्रभाव अथवा उसमें अवांछनीय परिवर्तन।

Radiation pressure
विकिरण दाब विकिरण के कारण किसी सतह पर पड़ने वाला दाब।

Radiation source
विकिरण स्रोत दूर - चिकित्सा और विकिरणी चित्रण (रेडियोग्राफी) में प्रयुक्‍त रेडियोसक्रियता का कृत्रिम सीलबंद स्रोत।

Radiation standard
विकिरण मानक रेडियोसक्रिय पदार्थों से नागरिकों की सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमन (मानक) जो अधिकतम प्रभावन सीमाएं निर्धारित करते हैं।

Radiation unit
विकिरण इकाई आयननकारी विकिरण की सक्रियता को मापने की इकाई।

Radioactive age
रेडियोएक्टिव आयु किसी खनिज जीवाश्म अथवा लकड़ी की आयु जो उसमें विद्‍यमान रेडियोसमस्थानिकों की मात्रा द्‍वारा आकलित की जाती है।

Radioactive capture
रेडियोएक्टिव प्रग्रहण ऐसा नाभिकीय प्रग्रहण प्रक्रम जिसका मुख्य कार्य तुरंत वैद्‍युत चुम्बकीय विकिरण को उत्सर्जित करना है।


logo