चतुष्क
सीनोजाइक महाकल्प का सबसे अंतिम काल, जिसका आरंभ लगभग 10 लाख वर्ष पहले हुआ और जिसमें अभिनव और प्लीस्टोसीन (अत्यंत नूतन) युग शामिल है।
Quaternary consumer
चतुष्क उपभोक्ता
ऐसा जीव जो तृतीयक उपभोक्ताओं का उपभोग करता है।
Quench tank
शमन टैंक
जल से भरा ऐसा टैंक जिसका उपयोग भस्मक यंत्र के अवशिष्टों को ठंडा करने के लिए किया जाता है।
Quench trough
शमन द्रोणी
जल से भरा ऐसा पात्र जिसमें किसी भस्मक यंत्र की भट्ठी की जलती हुई अवशिष्ट बुंदिकाओं को छोड़ दिया जाता है।
Quenching
शमनन
किसी पदार्थ को अचानक ठंडा करना, अथवा किसी अभिक्रिया को अचानक रोक देना।
Quick lime
बिना बुझा चूना
ऐसा निस्तापित पदार्थ जिसका प्रमुख भाग कैल्शियम ऑक्साइड या किंचित मैग्नीशियम ऑक्सीइड के साथ प्राकृतिक रूप से मिश्रित कैल्शियम ऑक्साइड होता है।
Quick sand
बालु पंक
मृदा की वह अवस्था जिसमें महीन रेत एक संतृप्त अवस्था में नीचे से उत्पन्न द्रवस्थैतिक दाब के कारण उत्प्लावित होता है।
Quick water
द्रुत जल
तीव प्रवाह वाली किसी जलधारा का एक अंश।
Quiescence
प्रशांति
प्रसुप्ति से लेकर सुप्त अवस्था तक के सभी निलंबित क्रिया - कलाप।
Quiescent sedimentation
शांत अवसादन
टैंक में जल भराव एवं निष्कासन के दौरान होने वाला अवसादन।