logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

Please click here to read PDF file Braj Bhasha Soor-Kosh (Vol-X)

स्वस्तिक
शरीर के विशिष्ट अंगों में होनेवाला उक्त आकार का चिह्न जो बहुत शुभ माना जाता है।
संज्ञा
पुं.
(सं.)

स्वस्तिक
हठयोग का एक आसन।
संज्ञा
पुं.
(सं.)

स्वस्तिक
एक प्रकार का मंगल-द्रव्य जो चावल को पानी में पीसकर बनाया जाता है।
संज्ञा
पुं.
(सं.)

स्वस्तिबाचन
मंगल कार्यों के प्रारंभ में किया जानेवाला एक धार्मिक कृत्य जिसमें गणेश-पूजन और मंगल-सूचक मंत्रों का पाठ किया जाता है।
संज्ञा
पुं.
(सं. स्वस्तिवाचन)
उ.- एक दिना हरि लई करोटी सुनि हरषी नँदरानी। बिप्र बुलाय स्वस्तिबाचन करि रोहिनि नैन सिरानी-सारा. ४२1।

स्वस्तिवाचक
मंगल-सूचक बात कहनेवाला।
वि.
(सं.)

स्वस्तिवाचक
अशीर्वाद देनेवाला।
वि.
(सं.)

स्वस्तिवाचन
मंगल कार्यों के आरंभ में किया जानेवाला एक धार्मिक कृत्य जिसमें देव-पूजन और मंगल- पाठ आदि होता है।
संज्ञा
पुं.
(सं.)

स्वस्ती बचन
मांगलिक मंत्र।
संज्ञा
पुं.
(सं. स्वस्ती + वचन )
उ.-बिप्र बुलाय बेद-धुनि कीन्हीं स्वस्तीबचन पढ़ायौ-सारा. ३९१।

स्वस्तेन, स्वस्त्ययन
एक धार्मिक कृत्य जो अशुभ बातों का नाश करके मंगल या कल्याण के लिए किया जाता है।
संज्ञा
पुं.
(सं. स्वस्त्ययन)

स्वस्थ
जिसे कोई रोग न हो, भलाचंगा।
वि.
(सं.)


logo