logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Quality class value
गुणता वर्ग मान एक ही प्रकार के चालीस वृक्षों की औसत ऊंचाई और उनकी आयु के पारस्परिक संबंधों का परिकलित मान।

Quality control
गुणता नियंत्रण गुणता सुनिश्‍चित करने के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली सूचनाओं हेतु विशिष्‍ट कार्य।

Quantitative chemical defense
मात्रिका रासायनिक प्रतिरक्षा पौधों में पाए जाने वाले यौगिक जैसे टेनिन जो पादप गुणवत्‍ता या स्वाद में कमी द्‍वारा पादपभोगिता के लिए अवरोध उत्पन्‍न करते हैं।

Quantitative composition
मात्रात्मक संघटन किसी समुदाय में पाए जाने वाली जातियों की कुल और समानुपातिक मात्राओं का गठन।

Quantitative data
मात्रात्मक आंकड़े वे आंकड़े जो संख्याओं अथवा संख्यात्मक मापों के रूप में अभिव्यक्‍त किए जाते हैं। उदाहरणार्थ, नीले और लाल प्रकाश के विशिष्‍ट वर्णों का तरंग - दैर्ध्य (क्रमश: 460 से 650 नैनोमीटर) विद्‍युत - चुंबकीय स्पेक्ट्रम के लिए मात्रात्मक आंकड़े है।

Quantum
क्‍वांटम ऊर्जा की एक इकाई जिसका मान hv में व्यक्‍त किया जाता है। इसमें h ऊर्जा से संबंधित प्लांक स्थिरांक (6.62 * 10-27 अर्ग सेकंड) और v तरंगों का वेग अथवा आवृत्ति है।

Quartz
क्‍वार्टज सिलिका अथवा सिलिकॉन डाइऑक्साइड आमतौर पर पाई जाने वाली चट्‍टानों का एक प्रमुख घटक है।

Quasiclimax
चरमवत् किसी जलीय क्रमक में होने वाली आभासी चरम अवस्था जो आपेक्षिक रूप से स्थायी होने के कारण यथार्थ होती है, क्योंकि इसका निर्धारण मुख्यत: जलवायु द्‍वारा नहीं होता।

Quasi - option value
विकल्पवत् मान किसी संसाधन के परिरक्षण के माध्यम से उपलब्ध कराई जाने वाली भावी सूचना का मान।

Quassia
क्‍वासिया साइमारूबिएसी कुल के उष्णकटिबंधीय वंश की जड़ों एवं काष्‍ठ से निष्कर्षित एक प्राकृतिक कीटनाशी।


logo