सपंख कीटों में क्यूटिकलीय अंतर्वलन का पश्च जोड़ा जो पश्चानुकपाल सीवन के नीचे के सिरों में स्थित पश्चछदि गर्तें से निकलता है | यह सिर के साथ के साथ मिलकर अधर तंत्रिका रज्जु पर चापाकार ढाँचा बनाता है और मुखपथ को सहारा देता है |
Posterior
पश्च
सिर से दूर वाले सिरे या संचलन से विपरीत दिशा वाले सिरे या भाग की तरफ स्थित(कोई अंग, संरचना या द्र्श्य ) |
Ppm(part per million)
पी.पी.एम.
प्रति दस लाख का अंश | आहार, पादपों, प्राणियों इत्यादी में रसायनों की मात्रा को व्यक्त करने की एक माप |
Precambrian
कैम्ब्नयनपूर्व
पृथ्वी के ऐतिहासिक कालक्रम में प्राग्जैविक (ऐजोंइक) महाकल्प के बाद और पुराजीवी(पेलियोज़ोइक) महाकल्प से पहले 150 करोड़ वर्ष की अवधि | जीवों का इतिहास यहीं से शुरु होता है |
Predation
परभक्षण
परभक्षणी द्वारा अपने शिकार को खाया जाना | उदा.-मीनूकाइलस परभक्षी कीट का एफ़िड को खाना, शेर द्वारा निलगाय को खाया जाना |
Predator
परभक्षी
जीवन-पर्यंन्त अकेले रहने वाले वे मुक्त जीव जो अपने शिकर को मारकर खाते हैं | इनका आकार अपने शिकार से बड़ा होता है | अपने पूर्ण परिवर्धन के लिए इन्हें एक से अधिक जीवों की आवश्यकता होती है | उदा.-मैटिड, मकड़ी, भृंग, चील, बाज़ आदि |
Premaxilla
जंभिकापूर्वी
अधिकांश कशेरुकियों में ऊपरी जबडें का अग्र भाग बनाने वाली युग्मित कलास्थि जो जंभिका(मैक्सिला) के आगे रहती है | स्तनियों की इस संरचना में कृंतक दाँत होते हैं जबकि पक्षियों में यह ऊपरी चोंच का अधिकांश भाग बनाती है |
Prementum
मेन्टमपूर्वी, प्रचिबुकांग
अधरोष्ठ का दूरस्थ भाग जो अधरोष्ठ सीवन से दूरोन्मुख होता है तथा जिस पर सभी अधरोष्ठ पेशियाँ लगी होती हैं |
Premolar
अग्रचर्वणक
स्तनियों के जबड़ों में पीसने वाले दाँत जो रदनक (कैनाइन) और चर्वणक(मोलर) के बीच में होते हैं | चवर्णकों के विपरीत ये पाती दंतविन्यास (दूध के दाँतो) में भी पाए जाते हैं | मानव के प्रत्येक जबड़े में दोनों ओर दो-दो अग्रचर्वणक होते हैं | दे. dental formula दंत-सूत्र |
Primary culture
प्राथमिक संवर्द्ध
किसी जीव से सीधे ही ली गई कोशिकाओं, ऊतकों अथवा अंगों से प्रारंभ किया गया संवर्द्ध |