एक सात रहने वाले और बहुधा एक-दूसरे पर आश्रित अथवा एक दूसरे से जुड़े एक ही जाति (स्पीशीज) के कई व्यष्टियों का समूह। उदा. कुछ सीलेन्टेरेटों में पोषक, जनक आदि जीवक, और दीमक तथा मधुमक्खी जैसे समाजिक कीटों में कर्मी, रानी, पुंमधुप आदी रुप।
Colorimeter
वर्णमापी
ज्ञात विलयन संघटक की सांद्रता को उस संघटक के मानक विलयन के रंगों से तुलना करके मापने वाला यंत्र।
Colour blindness
वर्णांधता
वर्ण विभेदन की क्षमता का अभाव जो एक्स सहलग्नी अप्रभावी जीन से संबंधित एक वंशागत दोष है। यह स्त्री द्वारा संप्रेषित होकर पुरुषों में प्रकट होता है। स्त्रियों में वर्णांधता दोष समययुग्मजी स्थिति के कारण उत्पन्न होता है जिसमें दोनों एक्स-गुमसूत्र एक ही विस्थल पर आ जाते हैं।
Columella
स्तंभिका, कॉल्यूमेला
स्तनियों में कर्णावर्त (कॉक्लिआ) का केंद्रीय दंड। पक्षियों, सरीसृपों और उभयचरों में एक श्रवण अस्थिका जो एक ओर कर्णषटह और दूसरी ओर भीतरी कान से लगी होती है। मछलियों में कंठिका चिबुक उपास्थि और स्तनियों में स्टेपीज या रकाब इसके समजात मानी जाती है।
Comb nest
छत्ता
कुछ कीटों द्वारा उत्पादित और निर्मित कोशिकीय संरचनाएँ। इन्हें प्रायः मधुमक्खियाँ और बर्रें अपने शाव के रहने और उसके लिए खाद्य संगृहीत करने के लिए बनाते हैं।
Commensalism
सहभोजिता
अलग-अलग जाति के दो जीवदारियों के एक साथ भोजन करने और रहने की अवस्था, जिससे एक को लाभ किंतु दूसरे को विशेष लाभ न होकर हानि भी नहीं पहुँचती। उदा. साधु केकड़ा और समुद्री एनीमोन।
Commissure
संधायी
दो समान संरचनाओं को जोड़ने वाली संरचना, जैसेः 1. एक ही जोड़े की दार्ईं गुच्छिकाओं (गैंग्लिऑनों) को जोड़ने वाले तंत्रिका-रज्जु। 2. केंचुए में पृष्ठ और वाहिकाओं को जोड़ने वाली रुधिर-वाहिका।
Common name
सामान्य नाम
स्थानीय अथवा देशज नाम।
Community
समुदाय
किसी विशेष आवास में पारस्परिक क्रिया करने वाले जीवों की जातियों की समष्टी।
Compatible
सुसंगत, संयोज्य
ऐसे दो यौगिक जो एक-दूसरे के गुणों को प्रभावित किए बिना परस्पर मिश्रित किए जा सकें।