logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Waste treatment lagoon
अपशिष्‍ट उपचार लैगून अपशिष्‍ट जल के जैविक उपचार के लिए गड्‍ढा खोदकर जल को भरकर रोक रखने के लिए बनाया गया जलाशय।

Waste treatment plant
अपशिष्‍ट उपचार संयंत्र टंकियों, चालनियों, फिल्टरों और अन्य प्रक्रियाओं की वह श्रृंखला जिसके द्‍वारा जल से प्रदूषक तत्व निकाले जाते हैं।

Water - borne disease
जलवाहित रोग वह बीमारी जो संदूषित जल के पीने से फैलती है जैसे हैजा, पेचिश और आंत्र ज्वर।

Water budget
जल बजट आगमनी और निर्गमनी जल की कुल अभिवृद्‍धि जिसमें वर्षाजल का वाष्पन अपवाह, क्षरण तथा हिम का अपक्षरण (वाष्पन), वनस्पतियों का वाष्पन - वाष्पोत्सर्जन, ओस आदि शामिल है।

Water conservation
जल - संरक्षण भूपृष्‍ठ जल और भौम जल संसाधनों का कुशल समुचित आर्थिक परिरक्षण, विकास और बुद्‍धिमत्‍तापूर्ण उपयोग।

Water cushion
जल कुशन किसी बांध, प्रवणिका या अन्य अधिप्लव मार्ग आदि संरचनाओं से निकलने वाले जल के संघट्‍टन को तोड़ने के लिए बनाया गया जलाशय।

Water erosion
जल अपरदन जल के कारण होने वाला भूमि का कटाव या क्षरण।

Water furrow
जल खांच दो उठी हुई क्यारियों के बीच की उथली खाई या खात या गहरा स्थान जिसमें से होकर सिंचाई जल बाहर निकलता है और सतही अपवाह जल में प्रवाहित हो सकता है।

Water gap
जल दर्रा दो पर्वतों के बीच की गहरी संकरी घाटी जो जलधारा द्‍वारा अपरदन के कारण बनती है।

Water holding capacity
जल - धारण क्षमता मृदा की जल को अपने में रोक रखने की क्षमता।


logo