logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Vegetative Body
वर्धी काय
वर्धनशील अथवा वृद्धि संबंधी अवयव।

Vegetative Cell (somatic Cell)
कायिका कोशिका
1. जीव के शरीर की सामान्य कोशिका जिसका जनन-क्रिया से कौई संबंध नहीं होता।
2. परागकण की बड़ी कोशिका जो परागनलिका बनाती है।
3.सेलाजिनेला में लघु बीजाणु की सिरे वाली कोशिका, जो अंकुरण के उपरांत उपजाती है।

Vegetative Propagation (vegetative Re Production)
वर्धी जनन, कायिक जनन
1. जनन का वह प्रकार जिसमें जीव के शरीर का कोई भाग अलग होकर सीधे नव जीव में परिवर्धित हो जाए, जैसे दूब, घास, आलू आदि में।
2. युग्मकों के हस्तक्षेप के बिना कायिक व्यष्टियों की उत्पत्ति।

Vein
शिरा
पत्ती की वाहिकाएं जो पत्ती की सतह पर दिखाई देती हैं जैसे मध्यशिरा आदि।

Veinlet
शिरिका
शिराओं से निकलने वाली पतली उपशाखा।

Velamen
आर्द्रताग्राही गुंठिका, वेलामेन
अधिपादपों की वायवीय जड़ों के ऊपर की कार्कमय बाह्यत्वचा का आवरण यह वायुमंडलीय आर्द्रता का अवशोषण करता है।

Velum
गुंठिका, वीलम
छत्रकों के नवोदित बीजाणुधर को ढकने वाली पतली झिल्ली, जो छत्रक और वृंत को अच्छादित किए रहती हैं।

Venation
शिराविन्यास
पत्रदल में शिराओं का क्रम या विन्यास।

Venter
अंडधा
स्त्रीधानी (आर्किगोनियम) का निचला फूला हुआ भाग, जिसमें अंडगोल होता हैं।

Ventral (adaxial)
अभ्यक्ष
अक्ष के ओर की दिशा (अभ्यक्ष (वेन्ट्रल) दिशा होगी।


logo