पूरे पैर को जमीन पर न रखकर केवल अंगुलियों के सिरों पर बने खुरों पर चलने वाले प्राणी।
Unicellular
एककोशिक
ऐसे प्राणी जिनका पूरा शरीर केवल एक ही कोशिका का बना होता है। उदा. अमीबा।
Unineme
एकप्रसूत्र
ऐसा गुणसूत्र जिसका द्विगुणन न हुआ हो-अर्थात् डी.एन.ए. प्रतिकृति का एस-प्रावस्था से पहले का गुणसूत्र।
Uniport
एकलगमन
वाहक प्रोटीन के माध्यम से एक ही प्रकार के अणुओं (विलेयों) का जैव झिल्ली के पार अभिगमन।
Univoltine
एकप्रज
वह कीट या जीव जिसकी एक वर्ष में एक ही संतति (शावता) होती है।
Unstriated muscle
अरेखित पेशी
लंबी नुकीली अथवा तर्कु जैसी कोशिकाओं से बनी अनैच्छिक पेशी जो मुख्यतः आहार नाल जैसे खोखले अंतरंगों की दीवारों में पाई जाती है जहाँ अनैच्छिक गति होती है।
Uracil
यूरेसिल
2,4 डाइऑक्सी पिरिमिडीन क्षारक, जो आर.एन.ए. रज्जुकों में यूरिडीन फॉस्फेट न्यूक्लिओटाइडों के रुप में पाया जाता है।
Urate cell
यूरेट कोशिका
कुछ कीटों के वसा-पिंडको में पायी जाने वाली एक प्रकार की कोशिका जो रुधिर-लसीका में से नाइट्रोजनयुक्त त्याज्य पदार्थ को अवशोषित करती है और भंडारण के लिए यूरिक अम्ल या यूरेट का संश्लेषण करती है।
Ureter
मूत्रवाहिनी
वृक्क से मूत्र ले जाने वीली नलिकाएँ। कशेरुकियों में प्रायः इसका प्रयोग उस नलिका के लिए किया जाता है जो वृक्क से मूत्राशय को जाती है।