logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Oil field
तेल क्षेत्र: वह क्षेत्र जहां तेल-कुंड या तैलाशय शैल पाये जाते हैं।

Oil gas
तेल गैस: गैस-तेल के मंजन से प्राप्त एक गैस।

Oiliness additives: (tacky or adhesive additives)
तैलीयता योज्य: वे योज्य जिनके कारण तेल धातुपृष्ठ पर अधिक दृढता के साथ लगा रहता है।

Oil reservior
तेलाशय: भूमिगत शैल समूहों के मध्य स्थित तेल-कुंड, जिससे तेल निकाला जाता है।

Oil separator
तेल पृथकित्र: एक कुंड जिसमें बेकार तेल तथा कचरे को पृथक करने के लिए भेजा जाता है। ऐसे अलग हुए तेल को पृथक्कारी ‘स्लाप’ कहा जाता है।

Oil shale
तैल शैल: अवसादी स्रोत की सूक्ष्म-रेणु शैल, जिसमें जैविक-द्रव्य का उच्च अनुपात होता है और जिसके भंजक-आसवन से पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन प्राप्त होते हैं।

Oil trap
तैल विपाश: तेलाशय शैल जिसका शीर्ष, अप्रवेश्य रचना के द्वारा बंद हो जाता है और जिसके भूवैज्ञानिक संरूपण के कारण तरल, पार्श्वगमन नहीं कर सकता।

Oil water level
तेल-जल स्तर: वह अंतर्पुंष्ठ जिसके ऊपर तेल और नीचे जल का संचय होता है।

Olefin
ओलिफिन: असंतृप्त अचक्रीय हाइड्रोकार्बनों का वर्ग। मोनो ओलिफिनों का सामान्य सूत्र Cn H2n-2 तथा डाइओलिफिनों का सामान्य सूत्र Cn H2n-2 होता है। एथीन इस वर्ग का प्रारंभिक सदस्य है।

On the pump
पंपयोजित: वह तेल कूप जिससे स्वतः तेल का प्रवाह नहीं हो पाता और उससे तेल निकालने के लिए पम्प का प्रयोग किया जाता है।


logo