logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Petroleum Technology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Marine engine oil
समुद्री इंजन तेल: प्रत्यागामी समुद्री भाप इंजनों के कल-पुरजों तथा बेयरिंगों के स्नेहन के लिए प्रयुक्त तेल। इसमें 15% प्रतिशत धमित वनस्पति या मछली का तेल होता है ताकि अच्छा पायसीकरण हो सके।

Marine gasoline
समुद्रि गैसोलीन: समुद्री सेवा में मोटर के लिए प्रयुक्त ईंधन। सामान्यतः यह नियमित कोटि की एक गैसोलीन है जिसमें अपस्फोटरोधी कार्बधात्विक योगिक नहीं होते। इसको इस प्रकार आमिश्रित किया जाता है कि गोंद यौगिक न बन पाएं।

Mastics
मस्तगी (मैस्टिक): विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न श्यानता वाले बिटूमेनी पदार्थ। इनका प्रयोग कंक्रीट की फर्श पर लकड़ी के टुकड़े बिछाने के समय आसंजक और जलसहकर्मक के रूप में होता है।

Maximum efficient rate
अधिकतम दक्षता दर: वह दर जिस पर क्षेत्र में बिना कोई प्रतिरोधी कारक उत्पन्न हुए तेल प्राप्त होता है। तलछिद्र-दाब, तेलाशय-दाब तथा शैल-समूह-पारगम्यता जैसे कुछ कारक उत्पादन को प्रभावित करते हैं।

Mechanical octane number
यांत्रिक ऑक्टेन संख्या: देखिए-octane number के अंतर्गत

Mechanical rig
यांत्रिक रिग: एक प्रवेधन रिग जो एक या अधिक आँतरिक दहन इंजनों द्वारा चलता है।

Medicinal oil
औषधीय तेल: आंतरिक स्नेहक के रूप् मं प्रयुक्त एक अतिपिश्कृत रंगहीन, स्वादहीन और गंधहीन पेट्रसलियम तेल।

Mek
एम.ई.के.: देखिए-methyl ethyl ketone

Mek deoiling
एम.ई.के. वितेलन: मोम में से स्नेहक तेल के निष्कासन का एक प्रक्रम जिससे मेथिल एथिल कीटोन और टॉलूइन का मिश्रण विलायक के रूप में प्रयोग होता है।

Mek dewaxing
एम. ई. के. विमोमन: स्नेहक तेलों में से मोम के निष्कासन का एक प्रक्रम जिसमें मेथिल एथिल कीटोन और टॉलूइन का मिश्रण, विलायक के रूप में प्रयोग होता है।: देखिए-mek deoiling भी


logo