logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Dramatics-Film and Television (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Master Antena T.V. System
मास्टर एन्टिना टी.वी. प्रणाली (एम,ए.टी.वी. सिस्टम)
कई घटकों का एक संयोजन जो एक या अधिक टी.वी को एक ही भवन के अंदर सिगनल प्रदान करता है।

Master Reference Synchronization Generator
मास्टर रेफरेंस सिनक्रोनाइजेशन जेनरेटर
एक तुल्यकारी स्पंदन उत्पादक जो संपूर्ण टेली प्रोडकशन सुविधा के लिए परिशुद्ध संदर्भ है।

Master Scene (Animation)
प्रमुख दृश्य, मास्टर सीन
एनिमेशु स्टैंड पर एक पिक्चर का अधिकतम आकार का चित्र या फोटो।

Master Shot
प्रमुख छाया-चित्र, मास्टर शॉट
प्रमुख दृष्टिकोण से लिया गया सबसे लंबा दृश्य (सीन) या शॉट। इस सीन के द्वारा फिल्मी दृश्य के प्राकृतिक-भैगोलिक ढाँचे को स्थापित किया जाता है। इस प्रकार के शॉट फिल्म शूटिंग में बहुत कम रिकॉर्ड किए जातै है। संपादन में सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके कुछ दृश्य नजदीक से भी रिकॉर्ड किए जाते हैं।

Match On Action
गति सुमेलन
वह कट जो समान क्षण में एक ही एक्शन के दो विभिन्न आवर्धनों को एक साथ मिलाता है, इससे एकशन में व्यवधानहीनता का आभाम पैदा होता है।

Mat Generator
मैट जेनरेटर
डी.एस.के., किनारियाँ आदि-जैसे विशेष प्रभात को रंगीन सिगनल प्रदान करने के लिए विजन मिक्सर में सन्विहित रंगीन सिगनल जनित्र (जेनरेटर)

Matrics
मैट्रिक्स
इलेक्ट्रॉनिक परिपथ जो अनेक इलेक्ट्रॉनिक सिगनलों को जोड़ता है।

Matte
मैटे
1. एक अपारदर्शी पदार्थ जो फिल्म इमल्शन को उद्भासित होने से रोकता है। 2. फिल्म मैटे या छायाचित्र एक पूर्व निर्धारित एरिया या जरूरी भाग में छायांकित करने हेतु दृश्ययुकेत फेम की फिल्म पर लगाया जाता है या भौतिक मैटे जिसमें एक निशिचत आकृति का पतला कार्ड ऑप्टिकल प्रिंटर लेन्स या कैमरा लेन्स के आगे लगाया जाता है।

Matte Rolls
मैटे रील, मैटे रोल्स
फिल्म रोल का जोड़ा जिसका प्रकाश नियंत्रक के रूप में उपयोग किया जाता है। इसमें एक रोल पारदर्शी होता है। इसमें एक रोल अपारदर्शी होता है। इसमें एक रोल पारदर्शी और दूसरा रोल अपारदर्शी होता है। इनका प्राय: रंगीन डुप्लीकेट या श्वेत-श्याम की छपाई में रंगीन उतक्रमण पॉजीटिव या मूल श्वेत-श्याम रोल से मिलान करते समय प्रयोग किया जाता है।

Meandering
मीन्डरिंग
यह पाल प्रणाली में स्फेट प्रवास्था चक्र की, 9 रेखओं वाली व्यवधान व्यवस्था है। यह पाल (pal) में आवश्यक होती है क्योंकि स्फोट प्रावस्था प्रत्येक रेखा के लिए प्रत्यावर्ती होती है। अत: क्षेत्र 1 और क्षेत्र 3 में रेखा एक समान क्रम में (अथवा 2 और 4 में) रिवर्स प्रावस्था (उल्यी प्रावस्था) होगी और 4 क्षेत्रों के बाद चक्र पूरा होगा। 9 रेखाओं के लिए स्फोट चक्र व्यवधान द्वारा पिक्चर सिंक के पूर्व अंतिम स्फोट प्रावस्था तथा पिक्चर सिंक के बाद प्रथम स्फोट प्रावस्था को एक समान बना दिया जाता है।


logo