समुद्री युद्ध
समुद्री क्षेत्र मे युद्धरत राज्यों की एक दूसरे के विरूद्ध की जाने वाली नौसैनिक संक्रियाएँ । समुद्री युद्ध संबंधी नियमों का विकास 1856 की पेरिस घोषणा से हुआ । 1907 के दूसरे हेग सम्मेलन मे स्वीकृत 13 अभिसमयों में से 7 का संबंध समुद्री युद्ध से था । 1909 की लंदन घोषणा में बी समुद्री युद्ध विधि को संकलित करने का प्रयास किया गया था परंतु यह घोषणा में भी समुद्री युद्ध विधि को संकलित करने का प्रयास किया गया था परंतु यह घोषणा संपुष्टि प्राप्त न कर सकी । 1922 की वाशिंगटन संधि, 1930 की समुद्री युद्ध विषयक लंदन की संधि और 1936 का लंदन प्रोटोकोल समुद्र युद्ध विधि के विकास में महत्वपूर्ण चरण थे ।
material breach of treaty
संधि का सारभूत उल्लंघन
किसी अंतराष्ट्रीय संधि की सारभूत या आवश्यक अथवा मूलभूत धारा का किसी पक्ष द्वारा अनुपालन न करना जिससे अन्य पक्षों के अधिकारों या हितों का हनन हो । बहुधा यह स्वीकार किया जाता ह कि किसी एक पक्ष द्वारा संधि का सारभूत उल्लंघन किए जाने की दशा में दूसरा या दूसरे पक्षकार भी स्वयं को संधि के बंधन से मुक्त मान सकते हैं ।
measures short of war
गैर युद्ध उपाय
दे. Non - war hostilities.
median lilne
मध्य रेखा
नदी के बीच की वह रेखा जो दोनों किनारों से बराबर दूर हो ।
अंतर्राष्ट्रीय नदियों का बंटवारा करने के लिए इस सिद्धांत का भी प्रयोग किया जाता है । उस स्थिति में जबकि दो राज्यों के तट आमने - सामने हों या संलग्न हों तो उनके मध्य जलक्षेत्र का बंटवारा भी इसी मध्य रेखा सिदधांत द्वारा किया जाता है । संबंधित राज्य नदी अथवा जलक्षेत्र के बंटवारे के लिए कोई भी समझौता कर समते हैं । परंतु यदि कोई समझौता नहीं किया गया है तो नदी या जलक्षेत्र का बंटवारा मध्य रेखा के आधार पर ही किया जाता है ।
mediation
मध्यस्थता
मध्यस्थता से आशय विवादों के समाधान की उस पद्धति से है जिसके द्वारा दो राज्यों के बीच किसी विवाद का सौहार्दपूर्ण निपटारा करने में एक तीसरा राज्य उनकी सहायता करता है । एक अथवा दोनों विरोधी राज्य तीसरे राज्य से ऐसी सहायता करने का अनुरोध कर सकते हैं अथवा तीसरा राज्य स्वयं उनकी सहायता करने के लिए अपनी रूचि प्रदर्शित कर सकता है । मध्यस्थया मध्यस्थता के प्रस्तावों को मानने के लिए संबंधित विरोधी राज्य बाध्य नहीं होते ।
मध्यस्थता करने वाला कोई य्क्ति विशेष अथवा अंतर्राष्ट्रीय संगठन भी हो सकता है। उदाहरणार्थ सन् 1947 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने नीदरलैंडस तथा इंडोनेशिया के मध्य उनके दीर्घकाल से चले आ रहे संघर्ष की समाप्ति के लिए मध्यस्थता का प्रयोग किया था ।
मध्यस्थता सत्प्रयास से भिन्न है । मध्यस्थता की प्रक्रिया में मध्यस्थता करने वाला राज्य विरोधी पक्षों के बीच वार्तालाप में सक्रिया रूप से सहायता करता है । यहाँ तक कि वह समझौते का प्रारूप भी प्रस्तुत कर सकता है जो दोनों विरोधी पक्षों के बीच वार्ता का मूल आधार बन सकताहै परंतु सत्प्रयास की प्रक्रिया में तीसरे राज्य की भूमिक विरोधी पक्षों को वार्तालाप करने क लिए मात्र सहमत करने तक सीमित होती है । मध्यस्थता का एक अच्छा उदाहरण सन् 1978 में संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रयत्नों के फलस्वरूप इज़रायल और संयुक्त अरब गणराज्य के बीच कराई गई वह बैठक थी जिसके फलस्वरूप इन देशों में कैंप डेविड संधि हुई ।
मध्यस्तथा का उल्लेखसंयुक्त राष्ट्र घोषणा - पत्र (अनुच्छेद 33) में स्पष्ट रूप से किया गया है ।
medium filma aquae
गहनतम जलधारा मध्यरेखा
किसी नौगम्य अंतर्राष्ट्रीय नदी की गहनतम जलधारा की मध्यरेखा । इसे थालवेग () भी कहते हैं ।
यह पूरी नदी की मध्यरेखा से भिन्न होती है क्योंकि प्रायः यह देखा जाता है कि नदी की परिवहनीय गहनतम धारा नदी के ठीक बीच में न होकर इधर - उधर होती है । ऐसी दशा में नदी का मध्य रेखा के आधार पर नदी का बंटवारा करना अनुचित होगा अतः दोनों तटवर्ती राज्यों को गहनतम परिवहनीय धारा का बराबर भाग देने के उद्द्शएय से इस गहनतम धारा की नध्यरेखा को नदी के बंटवारे का आधार बनाया जाता है और यह अंतर्राष्ट्रीय विधि का एक सुस्थापित मान्यता - प्राप्त नियम है ।
men of war
युद्धपोत
दे.
micro states
लघु राज्य
दे. dminitive state.
militrary alliance (= military pact)
सैनिक मैत्री, सैनिक गठबंध
वह गठबंधन जो पारस्परिक सुरक्षा के लिए संयुक्त सैनिक कार्रवाई करने के उद्देश्य से गठित किया जाता है । उदाहरणार्थ नाटो और आन्जस (आस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड तथा अमेरिका )। प्रायः इनका प्रयोजन क्षेत्र - विशेष की सुरक्षा करना होता है ।