logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Lay Confession
अदीक्षित के समक्ष पाप - स्वीकृति पादरी की अनुपस्थिति में साधारण व्यक्ति के समक्ष यह स्वीकृति कि मैंने अमुक पाप किया है। यह बात मध्ययुग के ईसाई समाज में प्रचलित थी।

Legal Duty
विधिक कर्त्तव्य वह कर्त्तव्य जिसे न करने पर कानून में दण्ड की व्यवस्था रहती है।

Legal Ethics
विधिक नीतिशास्त्र नीतिशास्त्र का वह क्षेत्र जो नैतिकता के मापदण्डों का निर्धारण विधिपरक नियमों के माध्यम से करता है।

Legal Nihilism
विधिक नास्तिवाद समस्त कानूनों को अर्थहीन मानकर उनका निषेध करने वाला सिद्धांत।

Legal Philosophy
विधिमीमांस, विधि - दर्शन कानून तथा न्याय से संबंधित दार्शनिक प्रश्नो का विवेचन - विश्लेषण करने वाला शास्त्र।

Legitimate Hypothesis
वैध प्राक्कल्पना वह प्राक्कल्पना जो स्वतोव्याघाती न हो, तथ्य - विरूद्ध न हो, निश्चित हो, स्थापित नियमों के अनुरूप हो, किसी वास्तविक कारण को मानती हो तथा सत्यापनीय हो।

Lexical Definition
कोशीय परिभाषा वह परिभाषा जो शब्दकोशीय अर्थ पर आधारित हो।

Liberation
मुक्ति, मोक्ष विशेषतः भारतीय दार्शनिकों की सामान्य धारणा के अनुसार, परमार्थ के रूप में कल्पित वह अवस्था जिसमें जीव सुख - दुःख और जन्म - मरण के चक्र से सदा के लिए छूट जाता है।

Libertarianism
स्वेच्छातंत्रवाद वह सिद्धांत कि व्यक्ति अच्छे - बुरे मे से चुनाव करने में बिलकुल स्वतंत्र है, उसके ऊपर कोई बाह्य दबाव नहीं है, और इस प्रकार वह अपने कर्मों के लिए पूर्णतः उत्तरदायी है।

Limitative Judgement
परिच्छेदक निर्णय कांट के अनुसार, इस प्रकार का निर्णय जैसे `प्रत्येक क, अ-ख है।` पारंपरिक तर्कशास्त्र में निर्णयों में विध्यात्मक और निषेधात्मक का जो भेद माना जाता है, यह भेद उसके अतिरिक्त है।


logo