logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Laticiferous Vessel
आक्षीर वाहिका
वाहिका जिसमें से होकर आक्षीर (लेटेक्स) बहता हैं।

Launaea Pinnatifida
लोनिया पिन्नेटिफिडा
लोनिया की एक जाति जिसे सामान्य भाषा में बनगोभी कहते हैं।

Leaf
पर्ण
तने का सामान्यतः हरा और चपटा पार्श्विक उद्वर्ध जिसका मुख्य कार्य प्रकाश-संश्लेषण तथा वाष्पोत्सर्जन है। इसके प्रायः तीन मुख्य भाग होते हैं। -
1. पर्णाधार (लीफबेस),
2. वृंत (पिटिओल),
3. फलक (लैमिना)।

Leaf Base
पर्णाधार
पत्ती का वह भाग जिससे वृंत तने सा जुड़ा रहता हैं।

Leaf Gap
पर्णातराल
तने से संवहन-सिलिंडर में पर्णानुपथ (लीफ ट्रेस) के निर्गमन के कारण उस स्थान पर पड़ जाने वाला अवकाश।

Leaflet
पर्णक, पत्रक
संयुक्त पत्ती (कम्पाउंड लीफ) के फलक के पृथक-पृथक पत्तीनुमा भाग।

Leaf Scar
पर्णदाग
वह चिन्ह जो वृंत के टूट गिरने पर तने अथवा शाखा पर रह जाता हैं। विभिन्न जातियों में यह विभिन्न आकृति का होता है।

Leaf Spine
पर्णशूल
पत्ती या उसका कोई भाग जो शूलों में रूपान्तरित हो गया हो, जैसे बबूल के कांटे।

Leaf Stalk
पर्णवृंत
वृंत, पत्ती का डंठल।

Leaf Trace
पर्णानुपथ
केन्द्रीय रंभ से पत्ती को जाने वाले एक या अधिक संवहन पूल।


logo